रायपुर। छत्तीसगढ़ में PWD विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जहां दो कार्यपालन अभियंता अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोक दी गई है।दोनों अधिकारियों ने क्रय नियमों का उल्लंघन कर खरीदी में भ्रष्टाचार किया था। जिसके बाद दोनों के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, PWD विभाग में ईई के पद पर पदस्थ एफ टोप्पो और नरसिंह पैकरा ने नियमों को ताक पर रखकर खरीदी की थी। जिसके बाद दोनों अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोक दी गई है। एफ टोप्पो PWD के नारायणपुर संभाग में ईई के पद पर पदस्थ थे और नरसिंह पैकरा PWD के कांकेर संभाग में ईई के पद पर पदस्थ थे। भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद मामले की जांच की गई और पुष्टि होने के बाद दोनों के खिलाफ एक्शन लिया गया है। 

जारी आदेश

साव बोले- बचे हुए अधिकारियों के लिए भी यह एक संदेश 

इस पूरे मामले को लेकर विभागीय मंत्री अरुण साव ने कहा कि, जहां भी गड़बड़ी मिलेगी वहां कड़ी करवाई की जाएगी। यह बाकी अधिकारियों के लिए भी एक संदेश है कि, अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाएं और विधिसम्मत काम करें। यदि कोई भी गड़बड़ी मिलेगी तो कार्रवाई होगी।