रायपुर- चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेता छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने की तैयारी में लगे हुए हैं। पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बस्तर दौरे पर आने वाले हैं। वहीं कांग्रेस से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे बस्तर और राजनांदगांव के दौरे पर आएंगे। यानी अप्रैल के दूसरे हफ्ते में सभाओं को दौर जारी रहेगा। बता दें, 2 दिन पहले ही कांग्रेस की ओर से स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है। अब जल्द ही नेताओं का शेड्यूल भी जारी किया जाएगा। 

चुनावी सभाओं की शुरुआत इसी सीट से

पहले चरण का मतदान बस्तर में 19 अप्रैल को होने वाला है। इसलिए कांग्रस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बस्तर में सभा को संबोधित करने के लिए आएंगे। बस्तर में आदिवासी वोट बैंक को साधने के भी वे यहां पर आने की तैयारी में है। 

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का दौरा 

बस्तर समेत कई इलाकों में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी दौरा करेंगे। कांग्रेस छत्तीसगढ़ में अपनी सत्त वापस लाने की पूरी कोशिश में लगी हुई है। लेकिन कयास लगाए जारहे हैं कि, लोकसभा चुनाव में 11 में से 9 सीट भाजपा के पास आई तो सिर्फ 2 सीट बस्तर और कोरबा कांग्रेस के पास बचेगी, ऐसे में एक बार फिर भाजपा का आना तय हो सकता है। 

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में 40 नाम शामिल 

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।इनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ से दीपक बैज, चरण दास महंत, टीएस सिंहदेव, भूपेश बघेल, फूलों देवी नेताम, ताम्रध्वज साहू, धनेंद्र साहू और मोहन मरकाम के नाम शामिल हैं। अमरजीत भगत, जय सिंह अग्रवाल, उमेश पटेल को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।