Logo
रायगढ़ जिले में एक बेरहम पति ने अपनी पत्नी पर खौलती हुई गर्म दाल फेंक दी। महिला बुरी तरह झुलस गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

अमित गुप्ता - रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बेरहम पति ने अपनी पत्नी पर खौलती हुई गर्म दाल फेंक दी। इस हादसे में महिला के बाएँ हाथ, चेहरे और गला बुरी तरह झुलस गया। इसके बाद घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पति का नाम सुशील साव है। वह ग्राम मल्दा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि, बुधवार को सुशील साव ने अपनी पत्नी सुशीला साव को बाजार से सामान लाने के लिए 500 रुपए देकर भेजा था। उसने 250 रुपए का सामान खरीदा और बाकी पैसे घर लौटने के बाद अपने पास रख लिए। इसी बात को लेकर बीती रात को दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि, गुस्साए पति ने इंडक्शन चूल्हे पर बना रही गर्म दाल को अपनी पत्नी फेंक दिया। 

आरोपी पति गिरफ्तार 

इस हादसे में महिला के बाएँ हाथ, चेहरे और गला बुरी तरह झुलस गया। इसके बाद परिजनों ने घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी पुसौर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का दयान दर्ज किया। इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। 

इसे भी पढ़ें... मोड़ पर फिसली बाइक :  हादसे में दो की गई जान, एक की हालत नाजुक 

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 5 लोगों को आईं गंभीर चोटें

इधर, जशपुर जिले के कुनकुरी में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जहां पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा सुनने जा रहे 35 लोग हादसे का शिकार हो गए। जिसमें 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए दूसरे बड़े अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया है। यह घटना करीब 11 बजे की बताई जा रही है। 

35 लोग  जा रहे थे पं. प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण सुनने

मिली जानकारी के अनुसार, 35 लोग पिकअप में सवार होकर पकरीकछार से मयाली पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा सुनने जा रहे थे। तभी हर्राडांड़ के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए दूसरे बड़े अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, समय कम होने की वजह से चालक पिकप वाहन को तेजी से चला रहा था। वहीं अस्पताल में एंबुलेंस नहीं होने की वजह से पुलिस घायलों को अपनी गाड़ी में लेकर होलीक्रॉस अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

5379487