अमित गुप्ता- रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम के पूर्व महापौर और कांग्रेस के दिग्गज नेता जेठूराम मनहर ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। जेठूराम मनहर रायगढ़ के पहले महापौर रहे हैं। वे दो बार पार्षद और एक बार महापौर रहे हैं। 

यहां देखें इस्तीफा 

वहीं राजनीतिक हल्के में उनके इस्तीफे को कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. खासकर तब जब नगर निगम चुनाव कुछ ही महीनों में होने हैं। जेठू राम मनहर की रायगढ़ की राजनीति में अहम भूमिका रही है और उनके इस कदम से कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि, उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारण बताए हैं। लेकिन, स्थानीय राजनीतिक हल्कों में चर्चा है कि, उनका यह निर्णय सिर्फ व्यक्तिगत नहीं है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मनहर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें... बलौदाबाजार हिंसा : विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ चार्जशीट पेश, 550 पन्नों का पेश किया गया आरोप पत्र 

बीजेपी में शामिल होने के लगाए जा रहे कयास 

भाजपा में उनके प्रवेश से शहर की राजनीति में बड़ा बदलाव आ सकता है। सभी की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि, जेठूराम मनहर भविष्य में किस राजनीतिक दिशा में आगे बढ़ेंगे। उनके इस्तीफे से रायगढ़ की राजनीति में भूचाल आ गया है। अगर वे भाजपा में शामिल होते हैं, तो यह कांग्रेस के लिए एक और बड़ा झटका हो सकता है।