रैन बसेरा में कुएं का गंदा पानी सप्लाई : कुएं में भी गंदगी का आलम, बदबूदार पानी में नहाने को मजबूर यात्री

Rain Basera Shelter,  Municipality,  Jashpur, Chhattisgarh News In Hindi
X
रैन बसेरा में कुएं का गंदा पानी सप्लाई
जशपुर जिले के बस स्टैंड में रैन बसेरा आश्रय स्थल के कमरों में कुएं का गंदी पानी आ रहा है। वह पानी पीने तो दूर नहाने लायक तक नहीं है।

जितेन्द्र सोनी-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर शहर के बस स्टैंड में स्थित रैन बसेरा आवासीय कमरों में कुएं का गंदी पानी सप्लाई करने का मामला सामने आया है। आवासीय कमरों में ठहरने वालो लोगों को इसकी भनक तक नहीं है। जिससे लोग बदबू वाले पानी से स्नान कर उपयोग में ला रहे हैं।

शहर के बीचो- बीच बने बस स्टैंड में रैन बसेरा आश्रय स्थल के पीछे बने कुएं के पास गंदगी का अंबार है। जहां नाली और बाथरूम से बहने वाला गंदा पानी सार्वजनिक कुएं में गिर रहा है। वही गंदा पानी का सप्लाई रैन बसेरा का पानी टंकी में किया जा रहा है। इसकी जानकारी के बाद भी नगरपालिका द्वारा सफाई व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का दावा करने वाली नगरपालिका के सारे दावे फेल होते जा रहे हैं।

संक्रमण फैलने का अन्देशा

निलिना लकड़ा के मुताबिक, उस कुँए का पानी रैन बसेरा समेत अन्य व्यवसायी लोग दैनिक उपयोग में लाते है, लेकिन इस कुएं का स्थिति देख आपके भी होश उड़ जाएंगे। कुएं में फैली गंदगी का पानी सप्लाई किए जाने से ठहरने वाले लोगों की स्वास्थ्य का स्थिति होगा, आप बेहतर समझ सकते है। नगर पालिका लोगों के स्वास्थ्य से खेलवाड़ कर रही है। जिससे संक्रमण फैलने की अन्देशा जताई जा रही है।

नगर पालिका नहीं दे रहा ध्यान

इसकी जानकारी देने के बाद भी शहर के बस स्टैंड में नगर पालिका द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। बस स्टैंड के पास बने रैन बसेरा के बगल में एक सार्वजनिक कुएं स्थित है। उस कुएं के पानी का उपयोग आसपास के व्यवसायी करते हैं। नगर पालिका की उदासीनता के कारण आज की स्थिति में इस कुएं का पानी उपयोग करने की स्थिति में नहीं है। इस कुएं में यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए स्नानागार और बस स्टैंड से निकलने वाला गंदा पानी उस कुएं में जा रहा है। जिससे कुएं का पानी प्रदूषित हो गया है। इससे लोगों को संक्रामक बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है।

पतझड़ आने के कारण कुएं में भर गया कीचड़

वहीं रैन बसेरा और डेली मार्केट में काम करने वाले लोगों ने कई बार इसकी शिकायत नगर पालिका से कर चुके हैं। लेकिन नगर पालिका इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे व्यापारियों में भी आक्रोश व्याप्त है। इधर, पूर्व पार्षद लालदेव राम ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि, पतझड़ आने के कारण उस कुएं में कीचड़ भर गया है। पूर्व में उनके द्वारा साफ सफाई काराया गया था।

पानी टंकी का निर्माण किया जाएगा

नगर पालिका सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय ने कहा कि, इस सम्बंध में शिकायत प्राप्त हुई है। दूषित कुएं से पानी सप्लाई कर रहे है, जिसे जल्द ही बंद कराया जाएगा। वहां पर अमृत सरोवर 2.0 के तहत पानी टंकी का निर्माण करायेगा जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story