NOMINATION LIVE प्रदेशभर में नामांकन भरने का दौर : राजधानी में महापौर के साथ सभी पार्षद प्रत्याशियों की निकली रैली

रायपुर। राजधानी रायपुर से भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे और सभी 70 पार्षद प्रत्याशियों ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से रैली की शक्ल में सभी निकलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन भरा। इससे पहले रायपुर से महापौर पद की उम्मीदवार मीनल चौबे ने सुबह प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत, रायपुर दक्षिण के विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर उत्तर के विधायक सुनील सोनी भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लोकतंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनमें चुनाव होने जा रहे हैं। बड़े ही सौभाग्य की बात है कि, रायपुर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे और 70 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी आज नामांकन दाखिल कर रहे हैं, सभी को शुभकामनाएं प्रदान करता हूं। महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे को नगर निगम में पार्षद सहित नेता प्रतिपक्ष के रूप में काम करने का लंबा अनुभव है, इसका उन्हें और पार्टी को लाभ अवश्य मिलेगा।

नगरीय निकायों और पंचायतों में भाजपा को बड़ी सफलता मिलेगी : साय
छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम सहित, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं त्रि स्तरीय पंचायतों में भी भारतीय जनता पार्टी को सफलता प्राप्त होगी। त्रि स्तरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। मोदी जी की गारंटी के अधिकांश वादों को पूरा करने के कारण प्रदेश भर में भाजपा के प्रति विश्वास का वातावरण है। इसी विश्वास की बदौलत हमें इस चुनाव में भी ऐतिहासिक जनादेश मिलेगा।
मीनल जी बेहतर महापौर साबित होंगी : सीएम
भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में चुन-चुन कर कर्मठ एवं योग्य ऊर्जावान प्रत्याशियों को उतारा है। मीनल जी भी अनुभवी और योग्य नेत्री हैं। मीनल चौबे एक बेहतर महापौर रायपुर के लिए साबित होंगी। पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा प्रत्याशी बड़ी संख्या में चुन कर आयेंगे। सभी प्रत्याशियों को फिर से शुभकामनाएं हैं।
तीन बार मौका मिलने पर भी कुछ नहीं कर पाई कांग्रेस : मीनल चौबे
भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती चौबे ने कहा कि, रायपुर की जनता ने नगर निगम में तीन बार कांग्रेस का कार्यकाल देखा है। भ्रष्टाचार और कुशासन का पर्याय बन कर रह गए थे। इस बार जनता विकास की संभावनाएं भारतीय जनता पार्टी में देख रही है। मोदी जी की गारंटी पूरी हुई यह इस बात का प्रमाण है निश्चित तौर पर जनादेश भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त होगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में एक वर्ष की उपलब्धि लेकर जनता के बीच जाएंगे। राज्य सरकार के साथ- साथ नगरीय निकाय में भी मिलकर काम करेंगे और स्वच्छ और विकसित रायपुर बनाकर एक नयी पहचान दिलाएंगे।

मैं और मेरे पति साथ मिलकर काम करेंगे : दीप्ति दुबे
कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने नामांकन दाखिल दाखिल करने के बाद कहा कि, शहर की पहचान चाकूपुर की बन गई है, इसे बदलना है। ग्रीन सिटी के रुप में शहर को डेवलप करने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि, अर्धनारीश्वर के रूप में मैं और मेरे पति साथ काम करेंगे उनका अनुभव और मेरी ऊर्जा से शहर के लिए काम करेंगे। उनके पति और पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा- रायपुर की जनता अब असली डबल इंजन देखेगी। दीप्ति जीतेंगी तो रायपुर को दो महापौर मिलेंगे। महापौर के रुप में दीप्ति सेवा करेंगी, मैं भी उनके साथ काम करूंगा।

जगदलपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में निकली नामांकन रैली में उमड़ी हजारों की भीड़। मंत्री केदार कश्यप भी रहे मौजूद। प्रत्याशी संजय पांडे ने हुजूम के साथ भरा नामांकन।

धमतरी में प्रत्याशी रामू रोहरा का नामांकन के दौरान किया हर वर्ग के लोगों ने स्वागत। हमारा महापौर कैसा हो, रामू भैया जैसा हो के लगे नारे।
धमतरी में प्रत्याशी रामू रोहरा का नामांकन के दौरान किया हर वर्ग के लोगों ने स्वागत। हमारा महापौर कैसा हो, रामू भैया जैसा हो के लगे नारे। @DhamtariDist #ChhattisgarhNews #nominationrally @BJP4CGState pic.twitter.com/UmWQ1S6U4R
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) January 28, 2025
मधुसूदन के नामांकन में डॉ. रमन रहे मौजूद

राजनांदगांव नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव के नामांकन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह भी पहुंचे। उन्होंने कहा मधुसूदन के प्रति जनता का उत्साह और समर्थन इस बात का प्रमाण है कि, राजनांदगांव विकास और सुशासन की राह पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है। इस अवसर पर राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंबिकापुर से भाजपा की महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत दल बल के साथ नामांकन भरने निकलीं। @SurgujaDist @BJP4CGState #Chhattisgarh #Nominationrally pic.twitter.com/OboBZZ0uFM
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) January 28, 2025
अंबिकापुर से भाजपा की महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत दल बल के साथ नामांकन भरने निकलीं। शहर के अग्रसेन चौक से रैली शुरु हुई और घड़ी चौक पर पहुंचकर जनसभा में बदल गई। नामांकन रैली में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया भी शामिल हुए।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS