अपराधियों पर पुलिस का एक्शन : जेवर सफाई के नाम पर ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, ब्लिंकिट डिलेवरी कंपनी के गोदाम पर रेड

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने जेवर सफाई करने के नाम पर ठगी करने वाला बिहार के कटिहार गैंग के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दुर्ग और रायपुर में कई बड़ी वारदातो को अंजाम दिया था। जिनके खिलाफ खमतराई थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।
वहीं पुलिस ने प्रतिबंधित हुक्के के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए ब्लिंकिट डिलेवरी कंपनी के गोदाम पर रेड मारी। जहां पुलिस ने बड़ी मात्रा में हुक्का पॉट,फ्लेवर,तंबाखू और अन्य सामग्री बरामद की है। ब्लिंकिट कंपनी हुक्के और हुक्के से जुड़ी सामग्री की ऑनलाइन डिलेवरी करती है। पुलिस ने ब्लिंकिट कंपनी के 9 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 20 लाख रुपए की कीमत का सामान जब्त किया गया है। देवेंद्र नगर, तेलीबांधा और सिविल लाइन थाना इलाके में पुलिस ने कार्यवाही की।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS