रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में धान खरीदी की तारीखों का भी ऐलान किया जा सकता है। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। जिसमें धान खरीदी की तारीख का ऐलान और धान खरीदी के लिए कर्ज लेने को लेकर भी चर्चा की जा सकती है। नई उद्योग नीति, राज्योत्सव की तिथि समेत नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ करवाने पर फैसला हो सकता है। यह बैठक में महानदी भवन में की जा सकती है। 

इन मुद्दों को लेकर हो सकती है चर्चा 

बताया जाता है कि, बैठक में धान-मक्का खरीदी, राज्योत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा होगी। इसके अलावा नई नक्सल नीति, औद्योगिक नीति पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा राज्य सरकार कुछ नए फैसले जनता के बीच पेश कर सकती है। कयाश लगाए जा रहे हैं कि, बैठक के बाद सरकार धान खरीदी की तारीखों का ऐलान कर सकती है। बैठक नया रायपुर के मंत्रालय में की जा रही है जिसमें कई मंत्री मौजूद हैं। 

 खाद्य मंत्री ने भी ली थी मीटिंग 

इसके कुछ दिन पहले ही 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने का प्रस्ताव कैबिनेट की उप समिति ने भेजा था। खाद्य मंत्री दयाल बघेल की अध्यक्षता में बैठक में की गई थी। इस मीटिंग खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और कस्टम मिलिंग की नीति की समीक्षा की गई थी। इस साल 160 लाख मीट्रिक धान खरीदने का अनुमान रखा गया है। बैठक धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू किए जाने पर बात हुई। मंत्रियों ने कहा कि, राज्य मंत्री परिषद की बैठक में ही इसका अंतिम निर्णय लिया जाएगा। आज सरकार इस पर सरकार फैसला स्पष्ट कर सकती है। वहीं कांग्रेस इसका विरोध कर रही है और 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने की मांग कर रही है। 

इसे भी पढ़ें... गैंगस्टर अमन साहू का छत्तीसगढ़ में भी नेटवर्क : रायपुर पुलिस को मिले अलग-अलग नेटवर्क्स के लिंक 

1 नवंबर को विजन डॉक्यूमेंट जारी कर सकती है सरकार 

राज्य सरकार 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ सरकार विजन डॉक्यूमेंट जारी करेगी। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव अब नए नाम से जाना जाएगा। इसका नाम 'अमृतकाल- छत्तीसगढ़ विजन @2047' रखा जाएगा। इस डॉक्यूमेंट में 2047 तक छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कौन से सेक्टर में कौन से काम होंगे इसकी जानकारी होगी।