रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और सीएम विष्णु देव साय शनिवार को पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय के पिता स्व. श्याम पाण्डेय के तेरहवीं कार्यक्रम दुर्ग जिले के मैत्री नगर भिलाई दशहरा मैदान रिसाली में शामिल हुए। जहां उन्होंने उनके पिता को श्रद्धांजलि दी। 

श्रद्धांजलि देते राज्यपाल रमेन डेका

    
राज्यपाल श्री डेका एवं मुख्यमंत्री श्री साय ने स्व. श्याम पाण्डेय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरूव साव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा, वरिष्ठ नेता सौदान सिंह, विधायक विक्रम उसेण्डी, किरण देव, डोमनलाल कोरसेवाड़ा, गजेन्द्र यादव, ललित चंद्राकर, राजेश मूणत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

श्रद्धांजलि सभा में सीएम विष्णुदेव साय के बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह 

इसे भी पढ़ें... लोहारीडीह कांड में सीएम की बड़ी कार्रवाई : हटाए गए कलेक्टर-एसपी, मजिस्ट्रियल जांच के दिए निर्देश