इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव में शामिल हुए सीएम साय : बोले- छत्तीसगढ़ धनी राज्य, अब तक 4.50 लाख करोड़ का आया निवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय शनिवार को IIT भिलाई के इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव में शामिल हुए। यह कार्यक्रम विजन विकसित 2047 को लेकर आयोजित किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में उद्योगपति मौजूद हैं। जिसमें सीएम श्री साय ने उद्योगपतियों को संबोधित किया।
इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव में CM विष्णुदेव साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ धनी राज्य है, यहां खनिज संसाधनों की पर्याप्त मात्रा है। बैलाडीला का पहाड़ और टीन का एकमात्र खदान छत्तीसगढ़ में है। विकसित भारत 2047 में छत्तीसगढ़ का बड़ा योगदान रहने वाला है। हमनें नई उद्योग नीति भी लॉन्च हमने की है, जो बहुत अच्छी है। हमने विशन डॉक्यूमेंट्स 2047 बनाया है। लगातार हमें निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं। सिर्फ पेपर तक ही नहीं धरातल पर भी अच्छे प्रस्ताव आए हैं।
इसे भी पढ़ें... शाह का बस्तर दौरा : जवानों और सरेंडर नक्सलियों से संवाद कर सकते हैं गृह मंत्री
निवेश की मॉनिटरिंग कर रही सरकार
उन्होंने आगे कहा कि, अब तक 4.50 लाख करोड़ का निवेश आया है। हमें पूरा विश्वास है कि 3 लाख करोड़ का निवेश तो होगा ही। सरकार विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए वचनबद्ध है और हम लगातार निवेश की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। जनजातीय क्षेत्रों में उद्यमी तैयार करने पर विशेष फोकस है। बस्तर और सरगुजा में भी उद्यमी तैयार किया जा रहे हैं। उन्हें विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। कम दरों पर जमीनें उपलब्ध कराई जा रही है। विकसित छग के निर्माण में उद्यमियों का विशेष योगदान होगा।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS