मंत्री केदार कश्यप के तंज पर बैज का पलटवार : बोले-अधिवेशन से उन्हें क्यों हो रही तकलीफ, वे ढो रहे दो लोगों का बोझ

रायपुर। कांग्रेस के अधिवेशन पर मंत्री केदार कश्यप ने तंज कसा था। उनके तंज पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पलटवार करते हुए कहा कि, कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता बब्बर शेर है। हम उन गधों की तरह नहीं हैं, जो दो लोगों का बोझ ढो रहे हैं। कांग्रेस अधिवेशन से केदार कश्यप को तकलीफ हो रही है। सरकार संभल नहीं रही है। इसलिए कांग्रेस पर आरोप लगा रहे।
कांग्रेस के अधिवेशन पर मंत्री केदार कश्यप के तंज पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पलटवार करते हुए कहा कि, कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता बब्बर शेर है। हम उन गधों की तरह नहीं हैं, जो दो लोगों का बोझ ढो रहे हैं। pic.twitter.com/BB56LJZ8lw
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 9, 2025
कांग्रेस के अधिवेशन पर वन मंत्री ने कसा था तंज
उल्लेखनीय है कि, गुजरात में कांग्रेस के अधिवेशन को लेकर मंत्री केदार कश्यप का बड़ा तंज कसते हुए कहा था कि, कांग्रेस की स्थिति बद से बत्तर हो चुकी है। सदन के माध्यम से कांग्रेस का वास्तविक चेहरा लोगों के सामने आ चुका है। शेर की खाल में छुपकर भेड़िया जैसा काम कांग्रेस करती है। छत्तीसगढ़ की जनता ने तो कांग्रेस को सबक सिखाया है। अब देशभर की जनता सबक सिखाएगी।
कांग्रेस के पास नहीं कोई विजन- मंत्री तोखन साहू
वहीं केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि, कांग्रेस के पास कोई विजन नहीं है। कांग्रेस देश की भलाई नहीं कर सकती ये जनता जान चुकी है। कांग्रेस के पास अब किसी वर्गों का साथ नहीं है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS