कर्नाटक में ठेके पर मुस्लिम आरक्षण : डिप्टी सीएम साव बोले- तुष्टिकरण कांग्रेस का इतिहास, संविधान में इसकी मनाही  

Deputy CM Arun Sao
X
डिप्टी CM अरुण साव
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने शासकीय ठेकों में धर्म के आधार पर आरक्षण देने का फैसला किया है। डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि, राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर पूरे देश भर में घूम रहे थे।

रायपुर। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने शासकीय ठेकों में धर्म के आधार पर आरक्षण देने का फैसला किया है। जिस पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि, राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर पूरे देश भर में घूम रहे थे। जबकि, देश के संविधान में धर्मों के आधार पर भेदभाव स्पष्ट मना है। एक तरफ़ संविधान को हाथ में लेकर चलते हैं और दूसरी तरफ देश को तोड़ने का प्रयास हो रहा है। सरकार के फैसले की जितनी निंदा की जाए कम है। मुस्लिम तुष्टिकरण और देश को विभाजित करना कांग्रेस का इतिहास है। भ्रम, भय, भ्रष्टाचार कांग्रेस पार्टी का आधार है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, ओबीसी आरक्षण पर डिप्टी सीएम अरुण साव भ्रम फैला रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि, अनारक्षित 13 जिला पंचायतों में 12 के चुनाव हुए हैं। 12 जिला पंचायतों में 9 ओबीसी अध्यक्ष और 8 ओबीसी उपाध्यक्ष बने हैं। सरकार की प्रतिबद्धता रही की ओबीसी को सम्मान मिले। साय सरकार ने जो कहा वह कर के दिखाया है।

बैज के पास बोलने के लिए कुछ नहीं

बस्तर पंडुम पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने तंज कसा है। इस पर डिप्टी CM अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा कि, दीपक बैज के पास बोलने को कुछ बचा नहीं है। अब चला चली की बेला है। बस्तर की संस्कृति आगे बढ़े इसमें दीपक बैज को आपत्ति क्या है? बस्तर का खानपान, संस्कृति देश, दुनिया के सामने जाए, सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story