रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर रोक : भगवान महावीर जयंती पर लिया गया निर्णय, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

X
राजधानी रायपुर में महावीर जयन्ती को देखते हुए आज शहर के सभी होटलों में मांस - मटन बिक्री पर प्रतिबन्ध लगाया गया है। इस बीच किसी भी जगह मांस बिक्री करते हुए पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज भगवान महावीर स्वामी की जयन्ती मनाई जा रही है। इसी के देखते हुए रायपुर नगर पालिक निगम में मांस - मटन बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। होटलों में मांस - मटन बिक्री होने पर सम्बंधित व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, महापौर के निर्देश पर महावीर जयन्ती पर्व के कारण आज रायपुर में मांस बिक्री पर रोक लगाई गई है। किसी भी दुकान में मांस - मटन बिक्री करते पाये जाने पर मांस - मटन जब्त कर कड़ी कार्रवाई होगी। नगर निगम प्रशासन निगरानी करेगा।
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS