बृजमोहन का सीएम साय को पत्र : अग्रवाल बोले- रायपुर तेजी से विकसित होने वाला शहर, इसके अनुरूप सुरक्षा और बेहतर ट्रैफिक की जरूरत

CM को पत्र लिखने पर BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, रायपुर तेजी से विकसित होने वाला शहर है। इसके अनुरूप सुरक्षा और बेहतर ट्रैफिक की जरूरत है। राजधानी के अपराधियों में भय भी नहीं हो रहा है। ;

Update:2025-04-14 17:31 IST
सांसद बृजमोहन अग्रवालBrijmohan Agrawal, Member of Parliament
  • whatsapp icon

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को सीएम विष्णुदेव साय को पत्र लिखा था। CM को पत्र लिखने पर BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, रायपुर तेजी से विकसित होने वाला शहर है। इसके अनुरूप सुरक्षा और बेहतर ट्रैफिक की जरूरत है। राजधानी के अपराधियों में भय भी नहीं हो रहा है। लोकतंत्र में कमियों को इंगित करना BJP की परंपरा है। मुख्यमंत्री जी कामों में बहुत व्यस्त रहते हैं। इसलिए हम पत्र लिख बेहतर व्यवस्था चाह रहे हैं। 

पत्र में यह लिखा 

सांसद श्री अग्रवाल ने पत्र में उल्लेख किया है कि, राजधानी रायपुर की जनसंख्या 16 लाख से अधिक हो चुकी है। वहीं रायपुर, बिरगांव, माना, मंदिरहसौद जैसे नगरीय क्षेत्रों को जोड़ दें तो यह आंकड़ा 30 लाख से ऊपर पहुंचता है। साथ ही लगातार हो रहे वीवीआईपी मूवमेंट, साइबर अपराधों में वृद्धि और बढ़ते ट्रैफिक दबाव के कारण पुलिस बल पर अत्यधिक भार पड़ा है। वर्तमान में रायपुर जिले में 3805 पुलिस पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 796 पद रिक्त हैं। आरक्षकों के 2738 स्वीकृत पदों के विरुद्ध केवल 2007 पद ही भरे हुए हैं। जिससे आमजन को असुविधा और पुलिस बल को कार्य संचालन में कठिनाई हो रही है।

यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए भर्ती की मांग 

यातायात व्यवस्था को लेकर श्री अग्रवाल ने पत्र में उल्लेख किया कि रायपुर में पंजीकृत वाहनों की संख्या 17 लाख से अधिक हो चुकी है। जबकि, बीपीआर एंड डी के मानकों के अनुसार 2388 बल की आवश्यकता है। लेकिन वर्तमान में मात्र 416 यातायात कर्मी उपलब्ध हैं। सांसद ने सीएम से आग्रह किया है कि, रायपुर जिले में रिक्त पुलिस पदों की शीघ्र भर्ती कराई जाए तथा राजधानी के बढ़ते स्वरूप के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल की स्वीकृति दी जाए। ताकि, अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन और आम नागरिकों की सुरक्षा को प्रभावी बनाया जा सके।

Similar News