प्रशासकों की नियुक्ति : राजधानी रायपुर समेत 10 निगमों में प्रशासक किये गए नियुक्त, कार्यकाल खत्म होने के बाद संभालेंगे कामकाज

Mahanadi Bhawan
X
महानदी भवन
रायपुर समेत 10 निगमों में प्रशासक नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है। नगर निगमों में परिषदों का कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रशासक ही वहां का कामकाज संभालेंगे। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में प्रशासकों की नियुक्ति की गई है। परिषदों का कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रशासक ही वहां का कामकाज संभालेंगे। जहां बतौर प्रशासक के तौर पर कलेक्टर नगर निगमों का कामकाज संभालेंगे। रायपुर समेत 10 निगमों में प्रशासक नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है। जहां 5 जनवरी से प्रशासक की नियुक्ति होगी।

undefined

डिप्टी सीएम अरुण साव ने की थी पुष्टि

उल्लेखनीय है कि, बीते दिनों डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा था कि, राज्य में नगरीय निकाय चुनाव EVM से नहीं बल्कि बैलेट पेपर से कराए जाएंगे। लेकिन परिस्थितियां बता रही हैं कि, अभी तुरंत चुनाव संभव नहीं है। लिहाजा, 5 जनवरी के बाद निकायों को चलाने के लिए सरकार को प्रशासकों की नियुक्ति करनी ही होगी। क्योंकि, कई बार कई नगर पालिका और निगम के कार्यकाल 5 जनवरी को खत्म हो रहे हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो 5 जनवरी के बाद शहर की सरकार चुने हुए प्रतिनिधि नहीं बल्कि प्रशासक होंगे। ये जिले के सीएमओ या कमिश्नर के अलावा कोई और भी हो सकता है। राज्य में भूपेश बघेल की सरकार के दौरान भी ऐसा हो चुका है।

इसे भी पढ़ें... निकाय चुनाव पर बड़ा फैसला : महापौर-अध्यक्ष पदों के आरक्षण की डेट आगे बढ़ी

7 जनवरी को आरक्षण प्रक्रिया होगी पूरी

नगरीय निकायों के चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया में की निर्धारित तारीख में बदलाव हो गया है। पूर्व में घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, महापौर और नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया 27 दिसंबर को पूरी होनी थी, लेकिन अब इस प्रक्रिया को 7 जनवरी को पूरा किया जाएगा।


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story