परशुराम जयंती : वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन का भव्य आयोजन, 1100 दीपों से महाआरती की तैयारी

रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ के 60 सदस्यीय सोशल एक्टीविटी ग्रुप का पुनर्गठन समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित प्रथम बैठक का आयोजन होटल एमराल्ड, चंगोराभाठा में किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा एवं महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने की।
प्रदेश अध्यक्ष ओझा ने अपने संबोधन में कहा कि, संगठन को अधिक सक्रिय और समन्वित बनाए रखने हेतु सोशल एक्टीविटी ग्रुप की पुनर्रचना की गई है। उन्होंने आशा जताई कि, इससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा। महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 1100 दीपों से महाआरती आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति मिली। कार्यक्रम के संयोजक के रूप में नितिन कुमार झा को मनोनीत किया गया।

स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान
इस बैठक में सभी सदस्यों ने परिचय देते हुए संगठन के लिए अपने विचार साझा किए और आगामी सभी आयोजनों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया। इस अवसर पर संगठन के सक्रिय और सम्मानित सदस्यों कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल के निर्वाचित अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, सचिव राजकुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष संजय अवस्थी का शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। बैठक के दौरान एक विशेष अभिनय प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में सुरभि शर्मा ने प्रथम, विद्या भट्ट ने द्वितीय, तथा सुलभा पाण्डेय और नमिता शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम के संयोजक सुमन मिश्रा एवं आयोजक वीणा मिश्रा व सुमन पाण्डेय थे।

ये रहे उपस्थित
बैठक में प्रदेश सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, महासचिव अजय अवस्थी एवं सुनील ओझा, गिरजाशंकर दीक्षित, मिथिलेश रिछारिया, बबीता मिश्रा, प्रीति दास मिश्रा, सुनीता शर्मा, सीमा पाण्डेय, रामब्रत तिवारी, अभिषेक त्रिपाठी, रीता तिवारी, कल्पना मिश्रा, कनकलता मिश्रा, सुदर्शन दीक्षित, श्रीकान्त अवस्थी, राघवेन्द्र पाठक सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन अरविन्द ओझा द्वारा, आभार प्रदर्शन नमिता शर्मा और प्रतियोगिता संचालन सुरभि शर्मा द्वारा किया गया।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS