रायपुर में नशे पर करारा प्रहार : पुलिस ने जलाया एक टन गांजा, करोड़ों की नशे की खेप राख में तब्दील

Raipur, Police, Big action, Ganja burnt, Drug consignment, crores turned, ashes
X
गांजे को जलाकर नष्ट करते हुए।
राजधानी रायपुर में पुलिस ने विभिन्न प्रकरणों में जब्त किए गए करीब 987 किलोग्राम गांजे को नष्ट कर दिया है। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विभिन्न प्रकरणों में जब्त किए गए गांजे को नष्ट कर दिया। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह की मौजूदगी में सिलतरा स्थित एक फैक्ट्री परिसर में करीब 987 किलोग्राम गांजा जलाकर नष्ट किया गया।

Raipur, Police, Big action, Ganja burnt, Drug consignment, crores turned, ashes

जानकारी के अनुसार, जब्त किए गए इस गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्ती और प्रतिबद्धता का स्पष्ट संकेत है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी।

25 लाख रुपए से अधिक कीमत का गांजा जब्त

वहीं 11 अप्रैल, शुक्रवार को ओडिसा से राजस्थान ले जाए जा रहे गांजे की बड़ी खेप को केशकाल पुलिस ने जब्त करते हुए अंतरराज्यीय तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया था। पुलिस ने एक लग्जरी फार्च्यूनर कार का पीछा कर उसे रोका। तलाशी में कार से ढ़ाई क्विंटल से अधिक गांजा बरामद हुआ था।

जानकारी के अनुसार, ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा तस्करी कर राजस्थान ले जाया जा रहा था। सूचना के आधार पर केशकाल पुलिस ने दौड़ा कर कार पकड़ाथा। पुलिस को देखते ही तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए थे। कार से बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story