Logo
रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा के लिए होने जा रहे उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दिया है। भाजपा की ओर से जारी सूची में सबसे बड़ा नाम प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपाध्यक्ष किरण देव, भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन के नाम शामिल हैं। इनके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, सरोज पांडेय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अलावा सभी मंत्री और कुछ विधायकों के नाम शामिल हैं। इस सूची में सबसे खास बात यह है कि, राज्य से बाहर के किसी भी बड़े नेता का नाम शामिल नहीं है। 

स्टार प्रचारकों की सूची में ये नाम शामिल हैं-

1. श्री विष्णु देव साय 2. श्री किरण सिंह देव 3. श्री नितिन नबीन 4. श्री रमेश बैस 5. श्री तोखन साहू 6. श्री अरुण साव 7. श्री विजय शर्मा 8. सुश्री सरोज पांडे 9. सुश्री लता उसेंडी 10. श्री अजय जम्वाल 11. श्री पवन साय 12. श्री रामविचार नेताम 13. श्री धरमलाल कौशिक 14. श्री बृजमोहन अग्रवाल 15. श्री गौरीशंकर अग्रवाल 16. श्री केदार कश्यप 17. श्री दयालदास बघेल 18. श्री राजेश मूणत 19. श्री लखन लाल देवांगन 20. श्री ओ.पी. चौधरी 21. श्री श्याम बिहारी जयसवाल 22. श्री टंक राम वर्मा 23. श्री अजय चंद्राकर 24. श्री चंदू लाल साहू 25. श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 26. श्री प्रेम प्रकाश पांडे 27. श्री शिवरतन शर्मा 28. श्री मधुसूदन यादव 29. श्री निर्मल सिन्हा 30. श्री संजय श्रीवास्तव 31. श्री जगदीश रामू रोहरा 32. श्री खूबचंद पारख 33. श्री पुरंदर मिश्रा 34. श्री मोतीलाल साहू 35 .श्री नंदे साहू (नंदे) 36. श्री ललित चंद्राकर 37. गुरु खुशवंत साहेब 38. श्री अनुज शर्मा 39. श्री गजेंद्र यादव 40. श्रीमती. शालिनी राजपूत।

5379487