रायपुर में मौसम का बदला मिजाज : आसमान में छाए काले बादल, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

रायपुर। राजधानी रायपुर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। तेज धूप और उमस भरे मौसम के बाद अब आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल लिया है। शहर के कई इलाकों में तेज हवाएं और आंधी चल रही है। जिससे तापमान में हल्की गिरावट भी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान जताया था कि, इस सप्ताह प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
राजधानी रायपुर का बदला मौसम का मिजाज। @RaipurDistrict #Weather pic.twitter.com/NGFLlA9wtZ
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 15, 2025
इन जिलों में यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अलग- अलग स्थानों पर आंधी- तूफान के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। जबकि, 19 जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं 2 दिन बाद तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोन सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से रविवार को बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई। कोंडागांव में आंधी- तूफान के साथ ओलों की बारिश हुई और कई घरों के छप्पर उड़ गए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिले बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला- पेंड्रा- मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़- छुईखदान- गंडई, कोरबा, मुंगेली के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS