Logo
राजधानी रायपुर में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के द्वारा महिला शिखर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 36 श्रेष्ठ महिलाओं को शॉल, बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के द्वारा महिला शिखर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 36 विप्र महिलाओं को शॉल, बुके और स्मृति चिन्ह (स्व. श्रीमती पार्वती देवी-रविशंकर मिश्रा स्मृति) देकर सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मेयर मीनल चौबे, विशेष अतिथि सरिता आकाश दुबे, स्वप्निल मिश्रा, सुमन अशोक पाण्डेय, शताब्दी पाण्डेय और अर्पिता पाठक शामिल थीं। 

सभा को संबोधित करते हुए नव निर्वाचित महापौर मीनल चौबे ने कहा कि, महिलाओं का सम्मान तो हर दिन किया ही जाता है, लेकिन आज का दिन विशेष है। महिलायें परिवार की जिम्मेदारियों के साथ आफिस, व्यापार, राजनीति सहित कई क्षेत्रों में सफलता पूर्वक कार्य कर रही हैं। वे स्वभाव से मृदुभाषी होती हैं पर परिस्थितियों के अनुसार वे शौर्य में पीछे नहीं हटतीं। उन्होंने निगम चुनाव में अपनी जीत के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही सम्मानित होने वाली महिलाओं को बधाईयां दीं। प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संस्था द्वारा वर्ष में किये जाने वाले कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी। महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने सम्मानित महिलाओं के कार्य उपलब्धियों से अवगत कराया। 

Women performing dance at the event
कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुति देतीं महिलाएं 

इन महिलाओं को किया गया सम्मानित- 

डाॅ. प्रीति उपाध्याय, डाॅ. जया बाजपेयी, वंदना तिवारी, प्रीति मिश्रा, मेघा आपटे, डाॅ. संयुक्ता तिवारी, डाॅ. कोमल पाठक, डाॅ. मोनिका शर्मा, उषा मिश्रा, मंजु शर्मा, शारदा चौबे, अंजु पाण्डेय, अजिता पाण्डेय, अर्चना त्रिवेदी, श्रद्धा दुबे, कल्पना शुक्ला, डाॅ. रोली तिवारी, शशि दुबे, सीमा पाण्डेय, मीनू त्रिवेदी (दिव्यांग), अमिता दुबे, अंकिता शर्मा, अर्चना मिश्रा, सुरभि शर्मा, कल्पना मिश्रा, नीतू पाण्डेय, वीणा ठाकुर, डाॅ. रागनी पाण्डेय, भूमिका उपाध्याय को उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। 

These women were honored in the program
कार्यक्रम में इन महिलाओं को किया गया सम्मानित  

रायपुर और बलौदाबाजार जिले के पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति 

वहीं वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के संगठन को विस्तार करते हुए रायपुर और बलौदाबाजार जिले के महिला विंग पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष गुणानिधि मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, प्रदेश महासचिव सुनील ओझा, अजय अवस्थी, संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा, प्रदेश सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, त्रिभुवन तिवारी, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक प्रीति मिश्रा, बबीता मिश्रा, वीणा मिश्रा, सुलभा पाण्डेय, विद्या भट्ट, वसुधा राकेश तिवारी, राधा तिवारी, सुमन पाण्डेय, निकिता तिवारी, अनिता राव, सुनीता शर्मा, राघवेंद्र पाठक, उमेश शर्मा, रवि शर्मा, गिरजा शंकर दीक्षित, रामवृत तिवारी, बलौदाबाजार से मनीषा शुक्ला, कीर्ति शर्मा, ऋचा द्विवेदी, निशा झा, नवभारत के छत्तीसगढ़ उडीसा प्रमुख उमाशंकर व्यास, बिलासपुर से रेखेन्द्र तिवारी, विमलेश तिवारी, लोरमी से राकेश तिवारी, मनेन्द्रगढ़ से संतोष द्विवेदी, बेमेतरा से कनकलता मिश्रा, कान्यकुब्ज से निशा पाण्डेय, नीता अवस्थी, साधना महिला मंडल से साधना शर्मा, महाराष्ट्र मंडल से विशाषा तोपखानेवाले, अखण्ड ब्राह्मण से योगेश तिवारी, पंजाबी ब्राह्मण से अजीत वीर शर्मा, नारायणी संस्थान से मृणालिका राजेन्द्र ओझा आदि काफी संख्या में विप्रजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन नमिता शर्मा एवं अरविन्द ओझा एवं आभार प्रदर्शन सुमन मिश्रा ने किया। 

5379487