श्यामकिशोर शर्मा- राजिम। छत्तीसगढ़ के राजिम में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर प्रदेश प्रवक्ता किसान नेता संदीप शर्मा और कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम तर्रा (राजिम) में " एक पेड़ मां के नाम" अन्तर्गत वृक्षारोपण किया गया। वृक्षा रोपण से पूर्व कार्यक्रम प्रभारी कमलेश साहू की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं साहू भवन में बैठक कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण करते हुए नमन किया गया। इस दौरान पंडित दीनदयाल अमर रहें, अमर रहें के नारों से पूरा भवन गूंज उठा।

प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा कि, दीनदयाल जी का जीवन संघर्षों से भरा था। बाल्यकाल से ही माता पिता का साया इनके सर से उठ गया था। कठोर परिश्रम से उन्होंने ग्रेजवेशन की पढ़ाई अच्छे अंको से पूरी की ततपश्चात वे आरएसएस जुड़ गए। फिर जनसंघ के राष्ट्रीय महामंत्री और अध्यक्ष भी बने. उनके अध्यक्षीय काल मे ही कांग्रेस का पतन शुरू हुआ। उन्होंने राजकीय व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए " एकात्म मानववाद" के सिद्धांत का प्रतिपादन किया। जनसंघ से 1980 में भाजपा बनी आज की सबसे बड़ी राजनैतिक दल इसी सिद्धांत के अनुसार के अनुसार लोककल्याणकारी कार्य कर रही है। जिसमे देश के हर नागरिक को रोटी कपड़ा मकान शिक्षा स्वास्थ, सुरक्षा की चिंता की जा रही है।

बूथ में चल रही सदस्यता अभियान की ली जानकारी

इससे पूर्व कार्यक्रम प्रभारी कमलेश साहू ने बूथों में सदस्यता की स्थिति की जानकारी ली। जिन बूथों में सदस्यता लक्ष्य से पीछे है। वहां सदस्यता तेज करने कार्यकर्ताओं को अलग से प्रभार दिए गए। जो ऑनलाइन सदस्य बनाये गए हैं उनके नाम पता से संबंधित मैनुवल फार्म भी भर कर बूथ अध्यक्ष को देने का निर्देश उन्होंने कार्यकर्ताओ को दिए। उपस्थित आम लोगों में से जो सदस्य नही बने थे उनसे भाजपा की रीति नीति पर चर्चा कर सदस्य भी बनाया गया। 

ये रहे कार्यकर्ता रहे मौजूद 

इस कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी कमलेश साहू, बूथ अध्यक्ष ग्वाल तारक, तोमन साहू,अश्वनी साहू, होरी निर्मलकर, बढ़ाऊ साहू, भूषण साहू, बलिराम विश्वकर्मा, प्रेम साहू, चेमन साहू, टुकेश साहू, नेपाल, कुमार साहू, राकेश निर्मलकर, जैन सतनामी, सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे, कार्यक्रम का संचालन तोमन साहू ने एवं ग्वाल तारक ने आभार प्रदर्शन किया है.