श्यामकिशोर शर्मा- राजिम। गरियाबंद जिले के नगरीय निकाय में अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा में भाजपा अव्वल नंबर पर है। शनिवार की दोपहर राजिम विधायक रोहित साहू की मौजूदगी में पत्रकारों के समक्ष जिले के प्रभारी सुरेंद्र पाटनी ने राजिम नगर पंचायत अध्यक्ष सहित देवभोग, गरियाबंद, छुरा, कोपरा, फिंगेश्वर के अध्यक्ष प्रत्याशी एवं पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की।
इस दौरान पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू और राजिम मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू मौजूद थे। श्री पाटनी ने राजिम नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए महेश यादव, गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए प्रशांत मानिकपुरी, छुरा के लिए लुकेश्वरी निषाद, कोपरा के लिए रूपनारायण साहू, फिंगेश्वर के लिए उत्तम राजवंशी और देवभोग के लिए अनिता उपाध्याय का नाम घोषित किया।
मालूम हो कि, राजिम नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी महेश यादव हिंदूवादी नेता होने के साथ ही अधिवक्ता हैं और मौजूदा नगर पंचायत में वे पार्षद भी रहे हैं। श्री यादव को एक साफ सुथरा और निर्विवाद नेता के रूप में राजिम में जाना जाता है। इसके साथ ही वे काफी सीधे- सरल एवं व्यवहारकुशल भी है। प्रारंभ से ही उनके नाम की सुगबुगाहट राजिम में चलती रही है। वे विधानसभा चुनाव में विधायक रोहित साहू के साथ न केवल कदम से कदम मिलाकर चले बल्कि बढ़-चढ़कर सहयोग किया। लोकसभा चुनाव में भी सांसद रूपकुमारी चौधरी के लिए उन्होने जीतोड़ मेहनत की। लिहाजा उन्हें अध्यक्ष पद के लिए बेहतर उम्मीदवार मानकर पार्टी ने बतौर पुरूस्कार के रूप में प्रस्तुत किया है।

यादव ने वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार बनाए जाने पर श्री यादव ने पार्टी के विधायक रोहित साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ लोगो के प्रति आभार जताया है। कहा कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास किया है सो पार्टी के अपेक्षाओं के अनुरूप खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। राजिम में सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलूंगा। जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की एकजुटता व मेहनत से हर हाल में राजिम नगर पंचायत में कमल का फुल खिलेगा और राजिम विकास के पथ पर तेजी से दौड़ेगा।
राजिम में पार्षद पद के प्रत्याशी ये बनाए गए
राजिम नगर पंचायत में वार्ड नं 1 से पूर्णिमा चंद्राकर,वार्ड नं 2 संजीव साहू,वार्ड नं 3 जानकी पटेल,वार्ड नं 4 पूरण यादव, वार्ड नं 5 भरत यादव,वार्ड नं 6 अंजली निषाद, वार्ड नं 7 कुलेश्वर निषाद, वार्ड नं 8 आकाश राजपूत,वार्ड नं 9 सुरेश पटेल, वार्ड नं 10 टंकेश्वर सोनकर, वार्ड नं 11 अजय पटेल, वार्ड नं 12 मानकी देवी आडिल, वार्ड नं 13 मंशा कुर्रे, वार्ड नं 14 कुलेश्वर साहू, वार्ड नं 15 डोमीन साहू को पार्षद पद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मैदान में उतार दिया है।
कोपरा में पार्षद पद के प्रत्याशी इन्हें बनाया गया
कोपरा नगर पंचायत में वार्ड नं 1 से गोवर्धन बंशे, वार्ड नं 2 से खिलेश्वर गोस्वामी, वार्ड नं 3 से उषा पटेल, वार्ड नं 4 से सुरेखा गोयल, वार्ड नं 5 देवेश साहू, वार्ड नं 6 विद्या साहू, वार्ड नं 7 शशिकला साहू, वार्ड नं 8 संगीता यदु, वार्ड नं 9 गिरवर साहू, वार्ड नं 10 तारिणी सेन, वार्ड नं 11 बिहारी निषाद, वार्ड नं 12 षष्टम साहू, वार्ड नं 13 जेठुराम ध्रुव, वार्ड नं 14 कौशल साहू, वार्ड नं 15 थनेश्वर साहू को पार्षद पद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मैदान में उतार दिया है।
छुरा में पार्षद पद के लिए प्रत्याशी इन्हें बनाया गया
छुरा नगर पंचायत में वार्ड नं 1 ओंकार सोनी,वार्ड नं 2 बलराज पटेल,वार्ड नं 3 मितेश ध्रुव,वार्ड नं 4 चित्ररेखा ध्रुव,वार्ड नं 5 हेमलता ध्रुवा,वार्ड नं 6 सुजल कोठारी,वार्ड नं 7 संगीता दीक्षित,वार्ड नं 8 विजयलक्ष्मी जैन,वार्ड नं 9 रजनी लहरे,वार्ड नं 10 भुनेश्वर डहरिया,वार्ड नं 11 दिनेश सचदेव,वार्ड नं 12 कामिनी यादव,वार्ड नं 13 भोले जायसवाल,वार्ड नं 14 गरिमा ध्रुव,वार्ड नं 15 नरेंद्र पटेल को पार्षद पद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मैदान में उतार दिया है।
फिंगेश्वर में पार्षद पद के प्रत्याशी इन्हें बनाया गया
फिंगेश्वर नगर पंचायत में वार्ड नं 1 वेदराम साहू,वार्ड नं 2 खिलेश्वरी साहू,वार्ड नं 3 नीरा निषाद,वार्ड नं 4 वीणा निषाद,वार्ड नं 5 पदमा यदु,वार्ड नं 6 दीपक श्रीवास,वार्ड नं 7 संतोष गोस्वामी,वार्ड नं 8 जगदीश यदु,वार्ड नं 9 शांति कोसरे,वार्ड नं 10 खिलावन सोनवानी,वार्ड नं 11 नरेश लहरे,वार्ड नं 12 आशुतोष गुप्ता,वार्ड नं 13 चांदनी कश्यप,वार्ड नं 14 धनंजय हरित,वार्ड नं 15 श्यामलाल ध्रुव को पार्षद पद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मैदान में उतार दिया है।
देवभोग में पार्षद पद के प्रत्याशी इन्हें बनाया गया
नगर पंचायत देवभोग में वार्ड नं 1 मंजुला प्रधान,वार्ड नं 2 अरविंद तिवारी,वार्ड नं 3 सुशील यादव,वार्ड नं 4 शैलेंद्री निषाद,वार्ड नं 5 पितांबर यादव,वार्ड नं 6 दुर्गेश मरकाम,वार्ड नं 7 दुष्यंत दौरिया, वार्ड नं 8 प्रतिमा सोनी,वार्ड नं 9 खीरलक्ष्मी सिन्हा, वार्ड नं 10 कमलेश अवस्थी, वार्ड नं 11 अनुतोष अवस्थी, वार्ड नं 12 रानु सोनी, वार्ड नं 13 उग्रसेन यदु, वार्ड नं 14 महेश्वर यदु,वार्ड नं 15 मुन्नु पांडे को पार्षद पद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मैदान में उतार दिया है।
गरियाबंद में पार्षद पद के प्रत्याशी इन्हें बनाया गया
नगर पालिका परिषद गरियाबंद वार्ड नं 1 राधेश्याम सोनवानी,वार्ड नं 2 प्रकाश यादव,वार्ड नं 3 रेणुका साहू,वार्ड नं 4 खूबसूरती नेताम,वार्ड नं 5 विष्णु मरकाम, वार्ड नं 6 परस देवांगन,वार्ड नं 7 टिमेश्वरी ध्रुव,वार्ड नं 8 खेमसिंह बघेल,वार्ड नं 9 मधु देवांगन,वार्ड नं 10 सुरेंद्र सोनटेके,वार्ड नं 11 आसिफ मेमन,वार्ड नं 12 वंशगोपाल सिन्हा,वार्ड नं 13 बिंदु सिन्हा,वार्ड नं 14 पुष्पा साहू,वार्ड नं 15 सूरज सिन्हा को पार्षद पद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मैदान में उतार दिया है।
कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रत्याशियों को जिताने में जुटें : पाटनी
प्रत्याशियों के घोषणा के दौरान पार्टी के जिला प्रभारी सुरेंद्र पाटनी ने कहा कि, पार्टी ने इन नगर पंचायतों एवं नगर पालिका गरियाबंद में सर्वे कराया जिन्हें सर्वसम्मति से उपयुक्त समझा गया उन्हें उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा गया है। विधायक रोहित साहू ने पार्टीके कार्यकर्ताओं से कहा कि एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशियो को जिताने के लिए अभी से जुंट जाएं। जिले के सभी नगरीय निकायो में कमल फुल खिलाना सुनिश्चित करें। विधायक श्री साहू ने कहा कि टिकट एक है और मांग करने वाले बहुत सारे। कहा कि कोई भी कार्यकर्ता नाराज और निराश न होवे। भविष्य में जहां संभावना बनेगी कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान रखा जाएगा। सारे कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशियो को जिताने के लिए कोई कसर बाकी न रखे।