Logo
राजिम में 1 हजार साल पुराना भव्य राम मंदिर है। 11वीं शताब्दी के इस मंदिर की प्रसिद्धि राजिम शहर में तो है, लेकिन ज्यादातर लोगों को इसकी ऐतिहासिकता की जानकारी नहीं है।

श्याम किशोर शर्मा  - राजिम।  श्रीरामलला को लेकर पूरे देश में अपार उत्साह का वातावरण बना हुआ है। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा विराजमान होने जा रहा है। पूरे देश भर में खुशियां मनाई जा रही है। राजिम में 1 हजार साल पुराना भव्य राम मंदिर है। 11वीं शताब्दी के इस मंदिर की प्रसिद्धि राजिम शहर में तो है, लेकिन ज्यादातर लोगों को इसकी ऐतिहासिकता की जानकारी नहीं है। मंदिर में भगवान श्री रामचंद्र, लक्ष्मण जी, माता जानकी विराजी हुई हैं। यह मंदिर श्री राजीव लोचन मंदिर से चंद कदम की दूरी पर है। मंदिर का निर्माण कलचुरी काल में राजा जगतपाल द्वारा किया गया था। यह मंदिर पुरातत्व की धरोहर है। यहां दीपावली, दशहरा, श्री रामनवमी, श्री कृष्ण जनमाष्टमी और भगवान श्री राजीव लोचन के जन्मदिन, माघ पूर्णिमा के अलावा कई पर्वों को धूमधाम के साथ मनाया जाता है। कई हजारों की संख्या में लोग यहां पर्व में शामिल होते हैं। इस मंदिर में कृष्ण कुमार वैष्णव पूजा करते है। इनके कई पीढ़यां पूजा करते चला रहा है।

द्वार के आखिरी भाग पर गंगा-जमुना नदी की प्रतिमाएं

मंदिर के गर्भगृह में भगवान श्री राम, सीता एवं लक्ष्मण जी की मूर्ति प्रतिष्ठापित की गई है। निर्माण की तिथि 12वीं शताब्दी है। राजीव लोचन मंदिर से थोड़ी दूर पूर्व दिशा में बने इस मंदिर को रतनपुर के कलचुरी नरेशो के सामंत जगतपाल द्वारा बनवाया गया है। मंदिर के चार अंग महामंडप, अंतराल, गर्भगृह वप्रदक्षिणापथ है। महामंडप के पश्चिमी छोर पर गर्भगृह प्रवेश द्वार के दोनों ओर प्रदक्षिणापथ के रास्ते जोड़ती इन द्वारों के आखिरी भाग पर गंगा-जमुना नदी की प्रतिमाएं है जो अन्य मंदिरो में अनउपलब्ध है। मंदिर को देखने से खजुराहो की भांति सूक्ष्मअंकन का समावेश परिलक्षित होता है। मंदिर की प्राचीनता को देखे तो यहां मकरवाहिनी गंगा की प्रतिमा, राजपुरूष की मूर्ति, अष्टभुजी गणेश जी की मूर्ति, षष्टभुजी वाराह अवतार की प्रतिमा, कछुआ वाहिनी यमुना देवी की मूर्ति, अष्टभुजी नृवाराह की मूर्ति, गरूड़ जी की मूर्ति है। यहां कुल 16 स्तंभ है, तीन उपद्वारों पर विभिन्न कलाकृतियों एवं बलबुटे अंकित है। अंतराल द्वार के सामने स्थित दो स्तंभो पर कुल 92 मुद्राएं अंकित है।

5379487