रायपुर। अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पर आज राजधानी में धार्मिक अनुष्ठान के साथ दीपावली जैसा जश्न मनाया जाएगा। अयोध्या की तर्ज पर मंदिर से लेकर घर और बाजार पूरी तरह से राममय हो चुके हैं। शहर में चारों ओर भगवा ध्वज लहरा र रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा से पहले रविवार को गोलबाजार में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। दिनभर पूजन सामग्री के साथ भगवान श्रीराम की नई पोशाक खरीदने बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचे। खास अवसर पर खरीदी के लिए सराफा बाजार से लेकर इलेक्ट्रॉनिक और ऑटोमोबाइल में एडवांस बुकिंग हुई।

व्यापारियों का कहना है कि, प्राण प्रतिष्ठा से बाजार एक बार फिर चढ़ा है। हरिभूमि ने बाजार का जायजा लिया तो पता चला कि दीपावली की तरह बाजार में बीते एक महीने में करोड़ों का लेनदेन हुआ है। 22 जनवरी को शुभ मुहूर्त मानकर लोग नए कपड़े, ज्वेलरी और मोबाइल खरीद रहे हैं।

 

कुम्हारों ने दीपावली से अधिक बनाए दीये

आमतौर पर कुम्हार दीपावली के दौरान ही सर्वाधिक दीए बनाते हैं, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा में पहली बार कुम्हारों ने दीपावली से अधिक दीए तैयार किए है। कुम्हार चूड़ामणि सेन ने बताया कि पिछले दीपावली में लगभग एक लाख दीए बनाए थे, जिसमें 30 हजार दीए बचे हुए थे। प्राण प्रतिष्ठा पर सामाजिक संस्था ने सभी दीए दो महीने पहले ही खरीद लिए थे। एक महीने में ढाई लाख से अधिक दीए तैयार किए हैं, जिसमें 90 हजार से अधिक दीए बिक चुके हैं। शहर के ज्यादातर मंदिरों में 501 से लेकर 11 हजार दीए जलाए जा रहे हैं।

मंदिरों में सुंदरकांड और रामायण पाठ शुरू

रविवार से शहर में श्रीराम और हुनमान जी के मंदिरों में सुंदर कांड और रामायण का पाठ शुरू हो चुका है। जय श्रीराम के उद्घोष गूंज रहे है तो राम नाम का कीर्तन किया जा रहा है। कहीं पर श्रीराम कथा सुनाई जा रही है तो कहीं पर हवन-यज्ञ किए जा रहे हैं। शहर के हर चौक-चौराहों में बने मंदिरों में राम नाम का जाप किया जा रहा है।

एक माह में बिके 2 लाख झंडे

प्रष्ण प्रतिलठा के अवसर पर पहले बार शहर में लगवा झंडे, तोरणण और सजावटी सामान का कारोबार करोड़ों में पहुंच गया है। बोक कपड़ा व्यापारी पंकज वाधवानी से बताया, बीते एक महीनों में 2 लाख से मी अधिक झंडों की बिकी हुई है। इतनी ही संख्या में तोरण चिके है। डेढ लाख से भी अधिक मगच्छन श्रीराम की तस्वीर चाली टी-शर्ट कुर्ता और गमछों की बिको हुई है। यह पूरा कारोबार शहर में 5 करोड़ से अधिक का बताया जा रहा है। केवल इांडे का व्यापार करोड़ से भी अधिक का है। बड़े व्यापारियों को 20 हजार से 50 हजार तक आर्डर मिले थे, जो लगभता पूरे बिक गए। शहर में पहली चार इसी तरह की चिको देखने को मिली है।

चौक-चौराहों पर सुनाई देंगे राम भजन

रायपुर जी आज राममय होता इसके लिए सुबह छह बजे से रात आठ चजे तक सभी चौक-चौराहों में राम भजन और राम धुन बजाई जाएगी। नवा रायपुर अटल नगर में श्रीराम भक्ति गीत और अयोध्या से कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के निर्देश दिए हैं। पर्यावरण एवं आवास मंत्री ओपी चौधरी के आम जानता को सुविधा के लिए मध्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जवा रायपुर में लगे बड़े एलईडी स्क्रीन पर भी दिखाने को रायपुर विकास प्राधिकरण के सीईओ को निर्देल दिए है। 20 चौक-चौराहों पर स्पोकर सिस्टम इस्टॉल किए गए है। इसके अतिरिक्त सात जगह भव्य साइज के एलईडी स्वीन मी इंस्टाल किए गए है।

शादियों के लिए गहनों की खरीदी

रविवार को बाजार में भीड़ दीपावली के सामान रही। सराफा बाजार के व्यापारियों ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लोगों ने शादियों के लिए गहनों की खरीदारी की,तो वही ऑटो मोबाइल सेक्टर में भी लोगों ने पंसदीदा बाइक और कार की खरीदारी कर रहे हैं। हर कोई इस खास दिनों को यादगार बनाने के लिए कुछ न कुछ खरीदारी कर रहे हैं। दीपावली के सामान हजारों की संख्या में नए मोबाइल की बिक्री हुई है।