तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को नेवरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अभय राम यदु, पिता थुकेल यदु उम्र 53 वर्ष ग्राम भिलौनी निवासी ने अपने किराना दुकान में अंदर ले जाकर एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती को अपने हवस का शिकार बनाया है। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

दो युवकों ने रास्ता रोककर किया विधवा से दुष्कर्म

वहीं पिछले दिनों कोरबा में कुछ युवकों ने मिलकर एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म किया था। बताया जा रहा है कि, महिला शौच के लिए जा रही थी, तभी बदमाशों ने उसे रोककर जबदस्ती अपने साथ बाइक में बिठाकर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।

शौच के लिए गई थी महिला

आरोपी युवकों का नाम सोहन और राम किशन खड़े हैं। बताया जा रहा है कि, 56 साल की विधवा जब शौच के लिए जा रही थी तभी युवकों ने रास्ता रोका और अपने साथ चलने को कहा। महिला के मना करने पर दोनों युवकों ने जबदस्ती उसे अपने साथ बाइक में बिठाकर छछान झोरखी जंगल के ऊपर सागौन बाड़ी ले गए जहां दोनों युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है। इस दौरान महिला की चीख सुनकर ग्रामीण उसके पास जाने लगे तो दोनों युवक मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।