ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म : वीडियो बनाकर वायरल करने की दे रहा था धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

संतोष कश्यप- अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक ने महिला को ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी युवक ने अनाचार का मोबाइल में वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दे रहा था। जिसके बाद पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, यह पूरा मामला थाना दरिमा थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने महिला को धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपी युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किसी को नहीं बताने के लिए कहा था। ब्लैकमेल करके युवक ने कई बार महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
इसे भी पढ़ें.....जल्द होंगे निकाय-पंचायत चुनाव : आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कलेक्टरों को मिला एक हफ्ते का समय
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
पीड़ित महिला ने थाने जाकर मामले शिकायत की। वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी के कब्जे से घटना में उपयोग किए गए मोबाइल फ़ोन को भी जब्त कर लिया गया है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS