छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड धान खरीदी : मौसम की मार के चलते अब तक बेच नहीं पाए कई किसान, समय बढ़ाने की उठी मांग

कुश अग्रवाल/पलारी- धान खरीदी का निर्धारित समय 31 जनवरी तक है। इसके बाद धान खरीदी की समय सीम खत्म हो जाएगी। इसी कड़ी में पलारी क्षेत्र के किसानों ने खरीदी की समय सीमा ओर बढ़ाने की मांग की है। इसको लेकर प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री ओमप्रकाश चंद्रवंशी ने कृषि उपज मंडी का निरक्षण किया और किसानों से मुलाकात की...
किसानों की समस्या को जाना...
महामंत्री ओमप्रकाश चंद्रवंशी ने किसानों की समस्याओं को जाना और उन्होंने कहा कि हम आज मुख्यमंत्री जी से मिलेंगे और निवेदन करेंगे की धान खरीदी की तारीख बढ़ा दी जाए...
मौसम में खराबी से परेशान कई किसान...
प्रदेश के बहुत से किसान मौसम में खराबी आ जाने की वजह से धान नहीं बचे पाए हैं। ऐसे में धान खरीदी की समय सीमा बढ़ानी चाहिए। सरकार ने कहा कि, लक्ष्य प्राप्त हो गया है। यह लक्ष्य तो भूपेश बघेल की सरकार ने निर्धारित किया था। जो 130 से 140 लाख टन का था, उस वक्त 20 क्विंटल प्रति एकड़ की खरीदी के हिसाब से लक्ष्य बनाया गया था और अब 21 क्विंटल लिया जाएगा। यानी यह लक्ष्य बढ़कर 150 लाख टन हो जायेगा। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कम से कम 15 दिन और धान खरीदी बढ़ानी चाहिए।
अब तक कितना धान बेच चुके किसान...
जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 22 लाख 24 हजार 784 किसानों से 121 लाख 47 हजार 603 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 26 हजार 482 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का बेचा जा रहा है। अब तक 95 लाख 91 हजार 73 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS