रायपुर। छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को झारखंड में सरकार बनाने की अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मंत्री ओपी चौधरी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप को छह-छह विधानसभाओं की जिम्मेदारियां मिली हैं। 

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू,सांसद विजय बघेल,पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, नारायण चंदेल, भूपेंद्र सवन्नी समेत 30 नेताओं की झारखण्ड में ड्यूटी लगाई गई है। आज सभी नेताओं की बड़ी बैठक होगी। बैठक में शामिल होने के लिए सभी रांची पहुंचे। 

किरणदेव बोले - भाजपा में सबके लिए काम 

वहीं बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी चल रही है। कई स्कूलों में एक शिक्षक से ही काम चलाना पड़ रहा है। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि, स्कूलों में व्यवस्था सुदृढ़ करने का काम जारी है। सीएम विष्णुदेव साय अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। सीएम से मेरी बात भीं हुई है और शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल की बुनियादी सुविधाओं पर काम जारी है। छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के लिए योजनाएं बन रही है और सभी योजनाओं पर काम भी होगा।

यहां पढ़िए पूरी खबर : भाजपा में सबके लिए काम : किरणदेव बोले- जिसकी जैसी क्षमता, उसको वैसा काम देती है पार्टी