चुनावी संवाद : डॉ. हिमांशु द्विवेदी से खास बातचीत में भूपेश बघेल ने क्या-क्या खुलासे किए.. देखिए INH 24 X 7 पर रात 8.30 बजे 

क्या भूपेश बघेल अपनी इच्छा से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं? विधानसभा चुनाव को लेकर क्यों बघेल ने कहा कि भाजपाई भी चाहते थे, कांग्रेस की सरकार बने?  ;

By :  Ck Shukla
Update:2024-03-15 17:34 IST
प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी और पूर्व सीएम भूपेश बघेलDr. Himanshu Dwivedi and former CM Bhupesh Baghel
  • whatsapp icon

रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में भी सियासी बिसात बिछ चुकी है। कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। पार्टी को उम्मीद है कि, बड़े चेहरे को मैदान में उतारने से लाभ मिलेगा। फिलहाल मैदान पर कुछ हद तक कांग्रेस पार्टी की यह सोच सच साबित होती भी दिख रही है। लेकिन वहीं पार्टी के भीतर से ही 'बाहरी' संबंधी आवाजें भी उठने लगी हैं। बहरहाल देखना होगा कि, पूर्व मुख्यमंत्री को लोकसभा चुनाव में उतारने का कांग्रेस पार्टी का फैसला कितना सही साबित हो पाता है। 

इस बीच, हरिभूमि और आईएनएच मिडिया समूह के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल से चुनावी संवाद किया है। चुनावी संवाद के दौरान श्री बघेल ने कई रोचक बातें डा. द्विवेदी से की हैं। जैसे कि, श्री बघेल ने कहा कि, विधानसभा चुनाव में भाजपाई भी चाहते थे कांग्रेस की सरकार बने। ऐसा उन्होंने क्यों और किस बिना पर कहा? पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के लोकसभा चुनाव लड़ने से बचने की कोशिशों पर, खुद के भी लोकसभा चुनाव लड़ने में कोई रुचि ना होने जैसे सवालों पर उन्होंने क्या जवाब दिया...जानने के लिए देखिए INH 24 X 7 पर आज शुक्रवार की शाम 8.30 बजे और कल शनिवार को रात 9.30 बजे...

Similar News