अमित गुप्ता- रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सूर्या विहार कालोनी से तीन लड़कियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लड़कियों ने पहले मकान मालकिन के हाथ-पैर को रस्सी से से बांधा से फिर घर में रखे ज्वेलरी और कैश लेकर रफूचक्कर हो गयी थी। इस मामले में पुलिस ने तीनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है। रायगढ़ स्टेशन चौक स्थित शिवम होटल के पास से तीनों लड़कियों को हिरासत में ले लिया गया है। चक्रधर नगर पुलिस और साइबर सेल की टीम तीनों लड़कियों से पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले ही इन लड़कियों को काम पर रखा गया था। जिसके बाद उन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया । सीसीटीवी में तीन लड़कियों में से दो लड़कियां जींस पैंट और वाइट टी शर्ट पहने हुए दिखाई दे रही थी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और काफी खोजबीन के बाद तीनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़कियों के पास से पुलिस ने ज्वेलरी और केश भी बरामद किया हैं।

अपराध को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने की आईजी से चर्चा 

प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा इन दिनो पुलिस महकमे से खासे नाराज चल रहे हैं। वजह नशे के खिलाफ कार्रवाई में ढिलाई बरतना बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार की शाम श्री शर्मा ने डीजीपी अशोक जुनेजा से फोन पर बात कर नशे के खिलाफ कार्रवाई ना होते दिखने पर नाराजगी जताई। पिछले सप्ताह ही क्राइम कंट्रोल पर अपनी प्लानिंग बताते हुए श्री शर्मा ने सूखे नशे को बढ़ते क्राइम की जड़ बताया था। उन्होंने नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश भी पुलिस को दिए थे। लेकिन कई दिन बाद भी नशे के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई ना होता देख उन्होंने मंगलवार की शाम डीजीपी को फोन किया। 

एसपी, आईजी को देर रात मिला संदेश

बताया जा रहा है कि, गृह मंत्री के फोन के बाद पीएचक्यू में हरकत तेज हो गई है। तुरंत एसपी, आईजी के व्हाट्सएप ग्रुपों में इमरजेंसी मीटिंग का मैसेज डाला गया। एसपी, आईजी को दो लाइन के संदेश में कहा गया...10 जनवरी को दोपहर 12 बजे डीजीपी साहब नशे पर कार्रवाई के संबंध में चर्चा करेंगे। तैयारी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में कनेक्ट हों। 

एसपी दफ्तरों में चल रही तैयारियां

 पीएचक्यू से मिले सख्त संदेश के बाद हड़कंच मच गया। कई जिलों में आधी रात को एसपी आफिस खुलवाया गया, सारे अधिकारियों को तलब कर कार्रवाई की जानकारी ली गई। आज सुबह से ही एसपी कार्यालयों में आंकड़े तैयार किए जा रहे हैं।