भाजपा का स्थापना दिवस : कार्यकर्ताओं को सुनाई गई BJP के संघर्ष की गाथा

आशीष कुमार गुप्ता - बतौली सेदम। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में बतौली भाजपा मंडल ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस का आयोजन किया। मुख्य अतिथि हरमिंदर सिंह टिन्नी, विशेष अथिति विद्यानंद मिश्रा रहे। तजिंदर बग्गा के मेजबानी में भाजपा मंडल के आशीष गुप्ता सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सब से पहले कार्यक्रम के शुरुआत भारत माता ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय,पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया।
भाजपा के साथ पूरे क्षेत्र का विकास
भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथियों ने बारी-बारी से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना से लेकर अब तक की हर मुख्य संघर्ष की बातों को विस्तार से बताया गया। साथ ही पंचायत से केंद्र तक अपनी भाजपा की सरकार के साथ पूरे क्षेत्र का विकास और तमाम योजनाओं के बारे भी कार्यकर्ताओं को जानकारी दिया गया । इस दौरान भाजपा मंडल के कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारी सहित सक्रिय ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS