रायपुर- लोकसभा चुनाव के तारीखों को ऐलान होते ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। जिसके चलते रायपुर जिले में धारा 144 लगा दी गई है। शांति व्यवस्था बनाए रखना यह बड़ा कदम उठाया गया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने यह आदेश जारी किया है। चुनाव की घोषणा के बाद निर्वाचन कार्यक्रम शुरू कर दिए जाएंगे। 

बता दें, कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का शस्त्र तलवार, लाठी फरसा, भाला, चाकू, छुरी, कुल्हाड़ी, त्रिशूल जैसे अस्त्र-शस्त्र नहीं निकल सकते हैं। साथ ही बिना अनुमति के रैला और सभा का आयोजन नहीं कर सकता है। अगर इन दोनों में से कुछ भी किया तो कड़ी कार्रवाई के निर्देश दए गए हैं। 

सेल कंट्रोल रूम का गठन

लोकसभा निर्वाचन के लिए शिकायत सेल कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर यह रूप गठित किया गया है। अपर कलेक्टर बीसी साहू को नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया है। इस कंट्रोल रूम में 0771-2445785 पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। 

किस डेट पर कहां होगा चुनाव 

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव तीन चरणों में होने है। 11 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला होने वाला है। बीजेपी की तैयारी तो पूरी हो गई है। लेकिन कांग्रेस अब भी पांच सीटों को लेकर मंथन करती हुई नजर आ रही है।  19 अप्रैल को बस्तर, 26 अप्रैल को कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव में चुनाव होंगे। 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में चुनाव होंगे।