गोलीबाज आप नेता गिरफ्तार: जमीन विवाद में खरसिया के भाजपा नेता को मार दी गोली, रायपुर एयरपोर्ट में पकड़ा गया

Aap leader arrested
X
पुलिस ने आरोपी अमर अग्रवाल को गिरफ्तार किया
पुलिस ने 10 घंटे में आरोपी आप नेता अमर अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली भागने का प्लान बना रहा था। पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे...

रायगढ़- खरसिया गोली कांड मामले में पुलिस ने 10 घंटे में आरोपी अमर अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। रायगढ़ पुलिस और रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को रायपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। गोली कांड के बाद आरोपी दिल्ली भागने का प्लान बना रहा था। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

दरअसल, 4 मार्च को खरसिया के संजय नगर में जमीनी विवाद के चलते आम आदमी पार्टी नेता अमर अग्रवाल ने भाजपा नेता गोपालगिरी पर हमला किया था। जिसके बाद उसे सिर पर चोट आ गई थी। हालांकि सूचना मिलते ही रायगढ़ के अस्पताल में रेफर किया गया था। जिसकी स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है। इस विवाद के बाद आरोपी अमर अग्रवाल जल्द से जल्द यहां से निकलकर दिल्ली जाने की सोच रहा था। दिल्ली पहुंचने के लिए आरोपी रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गया था। इसी बीच पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे पकड़ लिया और जेल की हवा खाने के लिए भेज दिया। अब दिल्ली की हवा खाने की जगह जेल की असली हवा खाएगा।

स्थानीय लोगों ने कराया अस्पताल में भर्ती

गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ बीजेपी नेता गोपाल गिरी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं आरोपी को पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े जाने के बाद घटना की वजह क्या थी, इसका पता नहीं चल पाया है। आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी तलाश जारी है।

सीने में लगी 3 गोलियां

बीजेपी नेता ने सीने में 3 गोलियां लगी हैं और उन्हें इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। आरोपी आम आदमी पार्टी की टिकट पर 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ चूका हैं। फिलहाल आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

विधानसभा चुनाव में 'आप' से लड़े थे चुनाव

आपको बता दें कि, आम आदमी पार्टी ने आरोपी अमर अग्रवाल को 2019 के विधानसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी नियुक्त किया था। अमर ने खरसिया सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में अमर को हार का सामना करना पड़ा था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story