गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ थम गया है। इस दौरान लगभग ढाई हजार जवान मोर्चे पर तैनात थे। मुठभेड़ के दौरान जवानों ने पूरी रात जंगल में बिताई। वहीं मुठभेड़ के बाद जवानों की वापसी भी शुरू हो गई है। दो तरफ से जवानों की वापसी हो रही है। कोंडापल्ली से नक्सलियों के कुछ शव भी लाए जाएंगे। 

मिली जानकारी के अनुसार, जवानों की सकुशल वापसी तक ऑपरेशन जारी रहेगा। नक्सल सेल से जुड़े अधिकारी का कहना है कि, जवान सीधे बटालियन से भिड़े है। अब भी कई नक्सली घेराबंदी में हो सकते है। ऑपरेशन अभी बंद नहीं किया गया है। नक्सली मौजूद होंगे तो दोबारा मुठभेड़ संभव हो सकता है। वहीं नारायणपुर में सर्च ऑपरेशन पर निकले 2 जवान IED ब्लास्ट में घायल हुए थे। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गृह मंत्री विजय शर्मा घायल जवानों से मिलने नारायणा अस्पताल पहुंचे। 

इसे भी पढ़ें....नाबालिग लड़की को भगाने वाला गिरफ्तार : दिल्ली से पकड़ा गया आरोपी

मुठभेड़ 12 नक्सली मारे गए 

गुरुवार को बीजापुर के जंगलों में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया था। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन जवान चला रहे थे। डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 एवं केरिपु 229 बटालियन की संयुक्त टीम चला रही थी। सुबह 9 बजे से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक- रुक कर मुठभेड़ जारी थी। जो देर शाम को थमी।

कई हथियार बरामद 

मुठभेड़ स्थल से एक SLR समेत अन्य हथियार बरामद किये गए थे। मुठभेड़ अब भी जारी है। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के जवान चला रहे नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, ग्रेहाउंड्स के जवान भी शामिल थे ऑपरेशन में। बीजापुर के मारूढ़बाका और पुजारी कांकेर इलाके में सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ जारी थी।