नहीं थम रही चाकूबाजी की घटना : चाकू की नोक पर तीन बदमाशों ने की लूटपाट, विरोध करने पर किया हमला

तुलसीराम जायसवाल- भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में तीन बदमाशों ने राहगीरों से चाकू की नोक पर लूटपाट की। वहीं इस दौरान विरोध करने पर आरोपी ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दो लोग घायल हो गए हैं वहीं एक गंभीर रूप से घायल पीड़ित को बिलासपुर रिफर किया गया है। एक ही दिन में तीन लोगों से लूटपाट की घटना हैरान करने वाली हैं। वहीं इस घटना के बाद से पुलिस की पेट्रोलिंग पर भी सवाल खड़े हो रहे है।
भाटापारा- तीन बदमाशों ने राहगीरों से चाकू की नोक पर लूटपाट की। वहीं इस दौरान विरोध करने पर आरोपी ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दो लोग घायल हो गए हैं. @BalodaBazarDist #Chhattisgarh #looting @CG_Police pic.twitter.com/iWvR6l3pAm
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) October 1, 2024
दरअसल पूरा मामला भाटापारा के ग्रामीण थाना क्षेत्र का है। पीड़ित व्यक्ति सुभाष सोनी अपने काम से वापस घर जा रहा था। इसी दौरान तीन स्कूटी सवार बदमाश उनसे लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कुछ ही समय बाद धनिदास मानिकपुरी को रोककर चाकू दिखा कर लूटपाट की, विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। इसके अलावा उनके पास रखे मोबाइल और पैसा लेकर आरोपी फरार हो गए। इसके अलावा एक प्रार्थी ने बताया कि, वह अपने मोटरसाइकिल पर बैठा हुआ था तभी आरोपी चाकू की नोक पर मोबाइल और चार हजार रुपए लूट कर फरार हो गए।
इसे भी पढ़ें...शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती की प्रेस वार्ता : बोले-बाजार में दलालों के चलते बढ़ रही है महंगाई
पुलिस की पेट्रोलिंग पर उठ रहे सवाल
एक ही दिन में तीन लोगों से लूटपाट की घटना हैरान करने वाली हैं। वहीं इस घटना के बाद से पुलिस की पेट्रोलिंग पर भी सवाल खड़े हो रहे है। लगातार लूट से ग्रामीण और राहगीरों में भय बना हुआ है। फ़िलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS