दिनदहाड़े छात्रा का अपहरण : कॉलेज से घर जाने के दौरान उठा ले गए बदमाश, आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

संतोष कश्यप- अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में दिनदहाड़े बीकॉम सेकंड ईयर की छात्रा का अपहरण हो गया। एफआईआर के बाद मणिपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि, जब छात्रा कॉलेज से घर जा रही थी इस दौरान कुछ युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, शासकीय राजमोहनी देवी गर्ल्स कॉलेज में बी कॉम सेकंड ईयर की छात्रा शनिवार दोपहर अपने कॉलेज से घर वापस जा रही थी। इस दौरान कुछ युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में खींच लिया और फरार हो गए। घटना के बाद घबराए हुए परिजन थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
अंबिकापुर। छात्रा के अपहरण के मामले में एएसपी अमोलक सिंह ने कहा- पुलिस छात्रा और आरोपियों की तलाश कर रही है। #ambikapur #chhatttisgarh pic.twitter.com/vy8Krbw85d
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 9, 2025
छात्रा और आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस - एडिशनल एसपी अमोलक सिंह
इधर एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है। जल्द ही आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अपहरण की इस वारदात के सुराग जुटाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही छात्रा और आरोपियों की तलाश में टीमें गठित कर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।
अंबिकापुर। छात्रा के अपहरण के मामले में बोले टी एस सिंहदेव- पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। इसलिए अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। #ambikapur #chhattisgarh pic.twitter.com/pxO2JicrpZ
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 9, 2025
पुलिस-प्रशासन की सुस्ती के कारण बढ़ रहे अपराध- टी एस सिंहदेव
इस घटना के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि, पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। इसका कारण ये है कि, लोग देख रहे हैं कि, चाहे कितना ही बड़ा अपराध कर लो कोई सजा नहीं होगी। प्रशासन बहुत सुस्त हो गई है। कलेक्टर-एसपी के सामने भी कुछ गलत हो तो कोई कार्रवाई नहीं होती। यही कारण है कि, वे लोग जिनका झुकाव गलत कामों की तरफ है उनके हौसले बुलंद हैं। उन्हें पुलिस-प्रशासन का कोई डर नहीं है। जब तक प्रशासन सख्त नहीं होगा इस तरह की घटनाएं बढ़ती रहेंगी।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS