सुकमा एनकाउंटर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मारे गए 17 नक्सलियों में लीडर जगदीश उर्फ बुधरा भी शामिल

Soldiers carrying dead bodies
X
शव लेकर आते जवान
सुकमा जिले के गोगुंडा की पहाड़ियों में हुई मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी जगदीश उर्फ़ बुधरा, SZC member मारा गया है। यह दरभा डिवीजन का इंचार्ज था और झीरम हत्या कांड में सम्मिलित था। 

गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गोगुंडा की पहाड़ियों में शनिवार 29 मार्च को हुई मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी जगदीश उर्फ़ बुधरा, SZC member मारा गया है। वह दरभा डिवीजन का इंचार्ज था और झीरम हत्या कांड में सम्मिलित था। वह वर्ष 2023 में जिला सुकमा के अरणपुर में DRG के जवानों के शहीद होने वाली घटना में शामिल था। सुबह से हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 17 नक्सलियों को मार गिराया है।

सुबह हुई मुठभेड़

उल्लेखनीय है कि, सुबह से हो रही फायरिंग में सुरक्षाबलों ने 17 नक्सलियों को मार गिराया है। जिनके शव भी बरामद कर लिया गया है। वहीं मुठभेड़ में दो जवान को आई मामूली चोट आने की भी सूचना मिली है। घटनास्थल से INSAS और SLR समेत अन्य हथियार बरामद हुए हैं।

इसे भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में बड़ी मुठभेड़ : सुकमा जिले में मार गिराए 17 नक्सली, सभी के शव बरामद, दो जवान घायल

एसपी ने दी मामले की जानकारी

सुकमा SP किरण चव्हाण ने बताया कि 17 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। एनकाउंटर में हमारे 2 जवान भी घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुकमा मुठभेड़ में अब तक कुल 17 नक्सलियों के शव बरामद हो गए हैं। नक्सल कमांडर जगदीश भी ढ़ेर हुआ है, मारे गए 17 नक्सलियों के शव सुकमा लाये जा रहे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story