लोरमी। लोरमी के खुड़िया इलाके में सियार का आतंक जारी है। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरे में मुर्गे का चारा डालकर रखा है। सियार ने अब तक कारीडोंगरी, दरवाजा और खुड़िया इलाके में 9 लोगों को अपना शिकार बनाया है। 

अचानकमार टाईगर रिजर्व

मिली जानकारी के अनुसार, खुड़िया इलाके में सियार ने आतंक मचा रखा है। अब तक उसने 9 लोगों को अपना शिकार बनाया है। वन विभाग की टीम भी अलर्ट हो गई है। टीम ने मुनादी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। एसडीओ प्रशांत दशहंस सूर्यवंशी ने बताया कि, सियार रेबीज संक्रमित है। वहीं टीम उसे पकड़ने की तैयारी में जुटी हुई है। 

इसे भी पढ़ें : अमेजन और फ्लिपकार्ट ऑफिस में पुलिस की दबिश : ऑनलाइन मंगाए गए चाकुओं की जुटा रही जानकारी, कई कंपनियों से मांगा जा रहा डाटा

सियार को पकड़ने बिछाया जाल 

इसके लिए टीम ने खुड़िया इलाके में पिंजरे में मुर्गे का चारा डालकर रखा है। अब देखना यह होगा कि, क्या सियार विभाग के जाल में फंसता है या नहीं।