Logo
लाल बहादुर नगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवेन्द्र साहू को तहसील साहू संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी। निकाय चुनाव में एलबी नगर में भाजपा की जीत के बाद से ही जश्न का माहौल है।

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के लाल बहादुर नगर तहसील साहू संघ के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी। इस दौरान तहसील साहू संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण साहू समेत सभी पदाधिकारियों ने अध्यक्ष देवेन्द्र साहू की जीत पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। नपं एलबी नगर से भाजपा के निर्वाचित अध्यक्ष देवेंद्र साहू बने हैं। 

दरअसल, शनिवार को नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे घोषित किए गए। जिनमें लाल बहादुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है। देवेन्द्र साहू एलबी नगर के पहले अध्यक्ष बन गए हैं। जीत के बाद से ही गांव में जश्न का माहौल बन गया। लोग एक दूसरे को जीत की बधाई देते हुए जश्न मनाया। इसी बीच साहू समाज के पधाधिकारियों ने भी समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए जीत की ख़ुशी मनाई। 

इसे भी पढ़ें...नगरी में भाजपा का कब्ज़ा : तमाम चुनौतियों के बावजूद जीतने में हुए सफल

sahu samaj
जीत के बाद तहसील साहू संघ के पदाधिकारियों से मिले निर्वाचित अध्यक्ष देवेन्द्र साहू

समाज ने भाजपा पर जताया भरोसा - साहू संघ अध्यक्ष 

तहसील साहू संघ अध्यक्ष लक्ष्मण साहू ने कहा कि, देवेन्द्र साहू की जीत से सभी बहुत खुश हैं। उनके नेतृत्व में लाल बहादुर नगर में अब और भी तेजी से विकास कार्य होगा। हम सभी समाज के पदाधिकारी मिल जुलकर काम करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि, जिस प्रकार समाज के लोगों ने भाजपा पर विश्वास किया है उसी प्रकार जनप्रतिनिधि को भी सब को साथ लेकर बेहतर काम करना होगा। यह जीत समाज की नहीं बल्कि हर वर्ग के लोगों की है। 

ये रहे मौजूद 

इस दौरान एलबी नगर तहसील अध्यक्ष लक्ष्मण साहू, उपाध्यक्ष खिलेशवर साहू, सचिव रामाधीन साहू, गणेश राम साहू, शिवचरण साहू और अन्य तहसील पदाधिकारी उपस्थित रहे।

jindal steel jindal logo
5379487