प्रेमिका को जहर पिलाने वाला गिरफ्तार : शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, मिलने बुलाकर पिलाया जहर, युवती की गई जान 

rakhi police
X
आरोपी गिरफ्तार
एक युवक ने युवती को अपने प्रेम जाल में फांसकर उसका दैहिक शोषण किया, शादी से मुकर गया और जहर पिलाकर उसकी जान ले ली।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ दुष्कर्ष के बाद उसको जहर पिला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, बीते 3 जनवरी को आरोपी ने पीड़िता से शादी की बात करने के नाम पर साइंस कॉलेज ग्राउंड बुलाया। यहां पर दोनों के बीच वाद-विवाद हुआ। इस दौरान आरोपी ने उसे पानी में कुछ मिलाकर पीने को दिया। पीड़िता अपने घर आई तो उसकी तबीयत खराब होने पर जगन्नाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया। 9 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला राखी थाना क्षेत्र का है।

शादी की बात करने का झांसा देकर बुलाया

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम राहुल संघोड है। बताया जा रहा है कि, राहुल संघोड के साथ युवती का 2 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक किसी न किसी बहाने युवती को कभी नवा रायपुर के जंगल सफारी तो कभी पुरखौती मुक्तांगन घुमाने ले जाता था। इसी दौरान उसने कई बार युवती के साथ दुष्कर्ष किया। युवक ने बीते 3 जनवरी को आरोपी ने पीड़िता से शादी की बात करने के नाम पर साइंस कॉलेज ग्राउंड बुलाया। यहां पर दोनों के बीच वाद-विवाद हुआ। इस दौरान आरोपी ने उसे पानी में कुछ मिलाकर पीने को दिया।

घर पहुंचने पर बिगड़ी तबीयत

पीड़िता अपने घर आई तो उसकी तबीयत खराब होने पर जगन्नाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई। 9 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई मेें जुट गई हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story