रायपुर- लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ में तीन चरण में चुनाव होंगे। जिसको लेकर भाजपा की पूरा तैयारी है। लेकिन कांग्रेस का अब भी 5 सीटों पर मंथन जारी है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे। दोपहर 3 बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज मुंबई दौरे पर रहने वाले हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा राज्य में क्या खास होगा, उस पर हरिभूमि के पैनी नज़र रहेगी। अब छत्तीसगढ़ की तमाम छोटी- बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक पर पढ़ सकते हैं।

CG में रविवार को कहां क्या होगा?  Live updates  

तीन चरणों में होगा चुनाव: आगामी चुनाव को लेकर तारीखों को ऐलान कर दिया गया है। यह चुनाव तीन चरणों में होने वाले हैं। जिसको लेकर बीजेपी की तैयारी तो पूरी हो गई है। लेकिन कांग्रेस का अब भी पांच सीटों को लेकर पेच फंसा हुआ है। 

उपमुख्यमंत्री साव का बिलासपुर दौरा: दोपहर 3 बिलासपुर के लिए डिप्टी सीएम अरुण साव रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 5 बजे जिला उद्योग संघ के प्रतिनिधियों के सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। 15वां सद्भावना होली उत्सव कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। शाम 7 बजे टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इसके बाद रात 9.30 बजे राजधानी रायपुर लौंट आएंगे। 

पीसीसी चीफ बैज का मुंबई दौरा: सुबह 9.30 को रायपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए पीसीसी चीफ दीपक बैज रवाना हो गए हैं। वे भारत जोड़ो न्याय यात्रा समापन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंबई गए हुए हैं। शाम 7 बजे मुंबई में आयोजित भारत जोड़ो न्याय यात्रा समापन कार्यक्रम शामिल होंगे। छत्रपति शिवाजी पार्क में यह कार्यक्रम का आयोजन है। इसके लिए मुंबई में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 

नगर निगम महापौर निष्कासित: बिलासपुर नगर निगम महापौर रामशरण यादव का निष्कासन रद्द कर दिया गया है। आदेश में निलंबन रद्द कर सदस्यता बहाल की गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने यह आदेश जारी किया है। विधानसभा चुनाव में टिकिट लेनदेन को लेकर ऑडियो वायरल होने की वजह से कांग्रेस नगर निगम महापौर रामशरण यादव को निलंबित किया है। 

धारा 144 लागू: लोकसभा चुनाव से पहले शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने यह आदेश दिया है। चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद से निर्वाचन कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का शस्त्र तलवार, फरसा, भाला लाठी, चाकू, छुरी, कुल्हाड़ी, त्रिशूल जैसे अस्त्र-शस्त्र लेकर घर से नहीं निकल सकता है। बिना अनुमति के रैली और सभा भी नहीं कर सकता है। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।