रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। सीएम हाउस में जशपुर का एक युवक पिस्टल लेकर घुस गया है। विधानसभा के बजट सत्र का आज 17वां दिन है। प्रश्नकाल में जंगल सफारी में जानवरों की मौत का मुद्दा उठाया जाएगा। सदन में आज एक साथ 106 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर BJP की आज बड़ी बैठक होगी। इसके अलावा राज्य में क्या खास होगा, उस पर हरिभूमि के पैनी नज़र रहेगी। अब छत्तीसगढ़ की तमाम छोटी- बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक पर पढ़ सकते हैं।

CG में बुधवार को कहां क्या हुआ?  Live updates  

सीएम साय की सुरक्षा में चूक :  मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। जशपुर का एक युवक पिस्टल लेकर सीएम हाउस में घुस गया, जिसके बाद 3 सुरक्षाकर्मीयों को निलंबित कर दिया गया है। एडीजी इंटेलिजेंस ने इन तीनों को निलंबित किया है। 

बजट सत्र का का 17वां दिन :  सदन में आज जंगल सफारी में जानवरों की मौत का मुद्दा गरमाने वाला है। इसके साथ ही जर्जर सड़कों, लंबित राजस्व प्रकरणों पर भी सवाल पूछे जाएंगे। प्रदेश में तेजी से बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर भी चर्चा की जाएगी। विभिन्न याचिकाओं की आज सदन में प्रस्तुति होगी।

चुनाव को लेकर बड़ी बैठक :  लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी आज बड़ी बैठक करने वाली है। प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन ये बैठक लेंगे, जिसमें चुनाव के लिए बनाई गई समितियां शामिल होंगी। 

भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा : भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंबिकापुर के लखनपुर थाना परिसर में जमकर हंगामा किया, विधायक राजेश अग्रवाल के भाई विजय अग्रवाल ने डीएसपी शुभम तिवारी को धमकी दी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

भाजपा की मैराथन बैठक :  BJP की मैराथन बैठकों में शामिल होने के लिए प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन रायपुर एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया है।