रायपुर- बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान 3 महिला माओवादी सहित कुल 13 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। अब तक 5 नक्सलियों के शव की शिनाख्त हुई है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है। अब 5 अप्रैल यानी कल तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए BJP को भ्रष्टाचारी जुटाओ पार्टी बताया है। 

CG में गुरुवार को कहां क्या हुआ? Live updates

पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ : बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुइ मुठभेड़ में पुलिस को चुनाव से पहले एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान 3 महिला माओवादी समेत कुल 13 माओवादियों का शव बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि, अब तक 5 नक्सलियों के शव की शिनाख्तग हुई है। पुलिस की माने तो बाकी  08 माओवादियों के शव की शिनाख्त की जा रही है। 

परीक्षा की तारीख बढ़ाई गई : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन तारीख बढ़ा दी गई है। वैसे तो आवेदन जमा करने की अंतिम तारिख 2 अप्रैल थी। लेकिन अब 5 अप्रैल यानी कल तक कर दी गई है। इसके साथ आवेदन में हुई गलतियों में सुधार के लिए 8 से 12 अप्रैल का वक्त दिया गया है। यहां पर रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं देश में 136 शहरों में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

टीएस सिंहदेव का भाजपा के खिलाफ पोस्ट : पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने BJP को भ्रष्टाचारी जुटाओ पार्टी बताया है। BJP सत्ता के लालच में भ्रष्टाचारियों पर फूल बरसा रही है। BJP वाशिंग मशीन नहीं, लॉन्ड्री सर्विस निकल रही है।