रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं। 

छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें 

पुराने पुल के सौंदर्यीकरण का वादा भूले कलेक्टर

बिलासपुर में भगवान राम के नाम दो करोड़ से ज्यादा की राशि की घोषणा की गई लेकिन उसे जारी नहीं किया गया। अब भाजपा और कांग्रेस कलेक्टर को उनके ही वादे याद दिला रहे हैं। इससे कलेक्टर घोषणा की जमकर किरकिरी होने लगी है। यहां पढ़िए पूरी खबर...

सड़क किनारे मरी पड़ी मिलीं 23 गायें

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक बार फिर से बड़ी संख्या में गोवंश मृत मिले हैं। जिले के तहसील पलारी अंतर्गत ग्राम गातापार से कोसमंदी अछोली मार्ग पर सड़क किनारे मृत अवस्था में 23 गौवंश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। सूचना मिलते ही प्रशाशन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिसमें तहसीलदार, जनपद सीईओ, वेटनरी डॉक्टर के साथ ही पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। यहां पढ़िए पूरी खबर...

प्राचार्य पर रंगीनमिजाजी के आरोप

छत्तीसगढ़ जिले के पथरिया के स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्राचार्य के खिलाफ पालकों और स्टाफ ने गंभीर आरोप लगाया है। जनदर्शन में आवेदन कर उन्होंने प्राचार्य को हटाने की मांग की है। स्वामी आत्मानन्द स्कूल के प्राचार्य सुरजीत सिंह टण्डन के खिलाफ जहां पालकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि, प्राचार्य उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं साथ ही अनुभव की कमी होने की वजह से स्कूल को सही तरीके से संचालित नहीं कर पा रहे हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर...

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की चार जगहों पर ईडी की दबिश

ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में डीएमएफ घोटाले के मामले में ईडी ने छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की चार जगहों पर दबिश दी है। इन जगहों से ईडी ने 76 लाख रुपए नगदी  और 35 लाख रुपए खातों में सीज किया है। डीएमएफ में करीब 25 से 40 फीसदी कमीशन देने का आरोप लगाया है। वहीं इन जगहों से कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस भी जब्त किया है। यहां पढ़िए पूरी खबर...

शराब दुकान संचालक पर चाकू से हमला

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नेवरा कंपोजिट शराब दुकान के संचालक पर अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। हमले के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। यह मामला तिल्दा थाना क्षेत्र का है। सरकारी शराब दुकान के बाहर खड़े युवकों ने संचालक पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यहां पढ़िए पूरी खबर...

चाकूबाजी से दहला तिल्दा क्षेत्र

तिल्दा नेवर में इन दिनों चाकूबाजी की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है। मामूली सी बात पर चाकू से हमला करना आजकल आम बात हो गई है। अपराधियों को पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है। सोमवार को ही चाकूबाजी की दो घटनाएं हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर...