रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

बुधवार की बड़ी खबरें

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठों में देवभोग घी से बनाया जाएगा प्रसाद 

मंदिरों के प्रसाद को लेकर मचे बवाल के बीच छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला लिया गया है। अब छत्तीसगढ़ शक्तिपीठों में प्रसाद के लिए देवभोग घी का प्रयोग होगा। पशुधन विकास विभाग ने सभी कलेक्टरों को पत्र भेजा है। प्रसाद के लिए देवभोग घी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। शारदीय नवरात्रि में शक्तिपीठों में देवभोग घी से प्रसाद बनेगा। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय झारखंड दौरे पर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज झारखंड के दौरे पर रहेंगे। बीजेपी  की दो परिवर्तन यात्राओं को संबोधित करेंगे। बगिया हेलीपैड से 11.30 बजे झारखंड रवाना होंगे। झारखंड के सिमडेगा जिले में दोनों कार्यक्रम आयोजित हैं। शाम 5.30 बजे झारखंड से बगिया निवास में वापसी होगी। 

मोर बूथ मोर अभियान कार्यक्रम का आगाज 

बीजेपी के मोर बूथ मोर अभियान का आज आगाज होगा। हर बूथ पर 100 से अधिक सदस्य जोड़े जाएंगे। एक दिन में 11 लाख सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। सीएम विष्णुदेव साय बगिया के बूथ में कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जगदलपुर विधानसभा के बूथ 20 में रहेंगे। डिप्टी सीएम अरुण साव लोरमी के तुलसाघाट बूथ में रहेंगे। डिप्टी सीएम विजय शर्मा कवर्धा के बूथ में शामिल होंगे। मंत्री, विधायक, सांसद भी अलग-अलग बूथों में सदस्य बनाएंगे। 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ दौरे पर

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। 26 सितंबर को जेपी नड्डा रायपुर आएंगे। सदस्यता अभियान को लेकर बड़ी बैठक होगी। संगठनात्मक बैठक और  सरकार के कार्यों की समीक्षा करेंगे। बीजेपी मुख्यालय में लगी प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। 

चैंबर ऑफ कॉमर्स में फंड और मतदाता सूची पर बवाल

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में फंड और मतदाता सूची पर बवाल मच गया है। चैंबर के पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव को चिट्ठी लिखी है। चैंबर के फंड और मतदाता सूची के संबंध में जानकारी मांगी है। 

छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग में अध्यक्ष की नियुक्ति

छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग में अध्यक्ष की नियुक्ति हुई। विश्व विजय सिंह तोमर राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष बने। खेल और युवा कल्याण विभाग ने आदेश जारी किया है।