Logo
छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों का आज सामूहिक अवकाश है। विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केट प्लेस-2024’  का आयोजन किया जाएगा। सीएम साय रायपुर और दुर्ग जिले का दौरा करेंगे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

शुक्रवार की बड़ी खबरें...  

अधिकारी-कर्मचारियों का सामूहिक अवकाश

छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों का आज सामूहिक अवकाश है। राज्य के शिक्षक भी अधिकारी- कर्मचारियों का साथ देंगे। 5 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिकारी- कर्मचारी और शिक्षकों का सामूहिक अवकाश है। केंद्र के समान डीए और लंबित एरियर्स सहित अन्य मांगों पर हड़ताल करेंगे। शिक्षकों के हड़ताल पर रहने से कई क्षेत्रों में स्कूल बंद रहेंगे। 

सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केट प्लेस-2024 का आयोजन 

विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केट प्लेस-2024’  का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य में पर्यटन उद्योग की नई संभावनाओं और निवेश के अवसरों पर विशेषज्ञ विचार-विमर्श करेंगे। दोपहर दो बजे से नया रायपुर के निजी होटल में आयोजन होगा। विभिन्न पर्यटन स्टॉल्स और प्रदर्शनियाँ लगाई जाएंगी। 

रायपुर और दुर्ग जिले के दौरे पर सीएम साय 

सीएम विष्णुदेव साय आज रायपुर और दुर्ग जिले का दौरा करेंगे। सुबह 11.30 बजे सीएम हाउस में विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर 1.25 पर रायपुर हेलीपैड से दुर्ग जाएंगे। दुर्ग में चंडी मंदिर में दर्शन करेंगे। 1.50 बजे मठपारा कबड्डी मैदान में भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4.30 बजे वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे। 6.40 पर रायपुर लौटेंगे। रात 8.30 बजे एक निजी होटल में विश्व पर्यटन दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
 

5379487