रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

सोमवार की बड़ी खबरें

सीएम साय दिल्ली दौरे पर 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे पर हैं। केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ आज बैठक करेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को समीक्षा की जाएगी। बैठक में वन विभाग से क्लीयरेंस, राजस्व और खनन से जुड़े मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा।

प्रदेश में एक साथ 26 ट्रेनें रद्द

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर एक साथ 26 ट्रेनें रद्द हो गई। आज से 26 ट्रेने रद्द रहेंगी। नवरात्रि में यात्रियों को परेशानी होगी। 30 सितंबर से 11 अक्टूबर तक 26 ट्रेनें रद्द रहेंगी। अंडर ब्रिज निर्माण कार्य के चलते ट्रेनों को रद्द किया गया है। 

बीजापुर में 3 नक्सली गिरफ्तार 

बीजापुर में विस्फोटक के साथ 3 सक्रिय माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं। डीआरजी और थाना गंगालूर की संयुक्त कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया गया। नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी और थाना गंगालूर की संयुक्त टीम नैनपाल, एड़समेटा, मल्लूर की ओर निकली थी। अभियान से वापस आने के दौरान  नैनपाल-पुलसुमपारा गंगालूर के मध्य पुलिस पार्टी को देखकर छिपते हुए 3 संदिग्ध व्यक्ति दिखे, जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का चौथा दिन

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का आज चौथा दिन है। आज यात्रा भैंसा से सारागांव जाएगी। न्याय यात्रा 100 किलोमीटर का सफर पूरा करेगी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में न्याय यात्रा निकली है। न्याय यात्रा में राज्य की कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया जा रहा है। बड़ी संख्या में विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। 2 अक्टूबर को रायपुर के गांधी मैदान में न्याय यात्रा का समापन होगा।