रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

गुरूवार की बड़ी खबरें 

सीएम साय हरियाणा दौरे पर रवाना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरियाणा दौरे पर रवाना हुए। दोनों उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी हरियाणा के लिए हुए रवाना हुए। हरियाणा में सैनी सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। दौरे को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा -हरियाणा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में जा रहे हैं। शपथ के बाद प्रधानमंत्री के साथ बैठक भी है। 

पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर माया वारियर गिरफ्तार 

DMF घोटाला में पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर माया वारियर को गिरफ्तार किया गया है। ED ने विशेष कोर्ट में पेश किया।  7 दिन की रिमांड मिली है। साल 2022 में ईडी ने डीएमएफ घोटाले को लेकर भिलाई स्थित जुनवानी के चौहान टाउन में दबिश दी थी। माया वारियार के घर पर टीम ने जांच की थी। 

पं रविशंकर विश्वविद्यालय में 60 पदों पर होगी भर्ती

प्रोफेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के 60 पदों पर भर्ती के लिए 5 तक आवेदन दे सकते हैं। हिंदी, समाजशास्त्र, इतिहास समेत 26 विषयों के लिए वैकेंसी निकली है। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में 60 पदों पर भर्ती होगी। पिछली बार देर से पहुंचने की वजह से 56 आवेदन निरस्त हुए थे। 

मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित

मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित हो गया है। हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनता की समस्याओं को सुनकर तुरंत करते उसका निराकरण करते हैं। लेकिन इस गुरुवार को होने वाला जनदर्शन को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।