रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

शनिवार की बड़ी खबरें 

गैंगस्टर अमन साहू को कोर्ट में किया जाएगा पेश 
गैंगस्टर अमन साहू को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। कारोबारियों को शूट करने से पहले पकड़े गए आरोपियों के संबंध में अमन साहू से पूछताछ की गई। पुलिस कोर्ट में रिमांड बढ़ाने के लिए आवेदन कर सकती है। 

चौपाटी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन 

बूढ़ातालाब परिसर में बन रहे चौपाटी का विरोध तेज हो गया है। आज कांग्रेस पार्षद दल विरोध प्रदर्शन करेंगे। महापौर एजाज़ ढेबर, कांग्रेस पार्षद सहित बड़ी संख्या में आम जनता विरोध में शामिल होंगे। पर्यटन मंडल द्वारा 36 करोड़ की लागत से बूढ़ातालाब परिसर में चौपाटी बनाया जा रहा है। कल भी आम जनता ने बैनर के जरिए विरोध किया था।  आम जनता ने जल सत्याग्रह करने की चेतावनी दी है। अब कांग्रेस पार्षद दल भी विरोध में शामिल हो गया है।