रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

सोमवार की बड़ी खबरें 

पुलिस स्मृति दिवस परेड कार्यक्रम 

रायपुर में आज ‘पुलिस स्मृति दिवस परेड’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री साय इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर माना में आयोजन किया गया है। पिछले 1 साल में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। राज्यपाल और सीएम शहीद पुलिस कर्मियों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। 

लोहारीडीह मामले में कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन

लोहारीडीह मामले में कांग्रेस आज बड़ा प्रदर्शन करेगी। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज समेत वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। लोहारीडीह की घटना को लेकर कांग्रेस पुलिस और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। 

कांग्रेस के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार

रायपुर दक्षिण में कांग्रेस के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार है। कांग्रेस की प्रदेश इलेक्शन कमेटी ने AICC को नामों का पैनल भेजा। रायपुर दक्षिण के समीकरण के आधार पर नाम तय किए गए हैं। AICC के निर्णय के बाद जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा जाएगी। प्रमोद दुबे और आकाश शर्मा का नाम प्रत्याशियों में सबसे आगे है। 

पुलिस ने गोलीकांड के आरोपियों को किया गिरफ्तार 

बलरामपुर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बड़े पिता पर गोलीकांड की घटना के आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में 19 अक्टूबर की शाम को गोलीकांड हुआ था। आज पुलिस मामले का खुलासा करेगी।